RSMSSB Shikshak Bharti| Teacher Bharti 2025: सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका, 7,759 पदों वैकेंसी, कैसे करें अप्लाई?

Last Updated:November 07, 2025, 15:42 IST
REET Mains 2025, Teacher Vacancy 2025: राजस्थान में 7000 से अधिक पदों पर सरकारी टीचर की भर्तियां निकली हैं.अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो rsmssb.rajasthan.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं.
ख़बरें फटाफट
government teacher job, Teacher job, REET Mains 2025: राजस्थान में टीचर की भर्ती.
REET Mains 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 का पूरा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.इस भर्ती में लेवल-1 और लेवल-2 के कुल 7,759 पद भरे जाएंगे. लेवल-1 कक्षा 1 से 5 तक के लिए है और लेवल-2 कक्षा 6 से 8 तक के लिए है. ये पद हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स-साइंस और सोशल स्टडीज जैसे सब्जेक्ट्स में बंटे हैं.
RSMSSB 3rd Grade Teacher Recruitment 2025: आवेदन कब से कब तक?
आवेदन आज यानी 7 नवंबर 2025 से शुरू हो गए हैं. उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 6 दिसंबर 2025 है. भर्ती परीक्षा 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक चलेगी. इसका रिजल्ट 10 जुलाई 2026 को आएगा. रिजल्ट के बाद मेरिट लिस्ट बनेगी और उसी के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी.
RSMSSB 3rd Grade Teacher Vacancy 2025: कौन अप्लाई कर सकता है?
यह भर्ती सिर्फ REET पास उम्मीदवारों के लिए है.लेवल-1 के लिए 12वीं 50% अंकों के साथ और प्राइमरी एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा जरूरी है. लेवल-2 के लिए ग्रेजुएशन और प्राइमरी एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा चाहिए. लेवल-2 में सब्जेक्ट जैसे हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स-साइंस या सोशल स्टडीज में विशेषज्ञता दिखानी होगी. आयु सीमा 18 से 40 साल है और यह गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी.
आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
सामान्य वर्ग और क्रीमी लेयर OBC/MBC वालों को 600 रुपये फीस देनी होगी.नॉन-क्रीमी लेयर OBC/MBC, EWS, SC और ST वालों को 400 रुपये फीस लगेगी. फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी.
फॉर्म भरने का आसान तरीका
फॉर्म भरने के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट या SSO पोर्टल पर जाएं. ईमेल और मोबाइल से रजिस्ट्रेशन पूरा करें. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें. फॉर्म में सारी जानकारी सावधानी से भरें. फोटो और साइन स्कैन करके अपलोड करें. फीस ऑनलाइन जमा करें और फाइनल सबमिट के बाद प्रिंटआउट जरूर लें.
मौका हाथ से न जाने दें
यह मौका उन लोगों के लिए है जो सरकारी स्कूलों में टीचर बनना चाहते हैं. फॉर्म समय पर भरें और एग्जाम की तैयारी शुरू कर दें. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें
First Published :
November 07, 2025, 15:42 IST
homecareer
सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका, 7,759 पदों वैकेंसी, कैसे करें अप्लाई?



