World

रूस के गैस प्लांट में भयंकर आग, 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 9 अब भी मिसिंग

Agency:एजेंसियां

Last Updated:August 26, 2026, 11:21 IST

रूस के गैस प्लांट में भयंकर आग लगी है. इस भीषण आग में 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और 9 लोग अब भी मिसिंग हैं. मरने वालों में 6 चीनी नागरिक हैं.रूस के गैस प्लांट में भयंकर आग, 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 9 अब भी मिसिंगZoomरूस में गैस प्लांट में आग लगने से हाहाकार. (सांकेतिक तस्वीर)

Russia Gas Plant News: रूस में आज यानी बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है. रूस के गैस प्लांट में आग लगने से हाहाकार मच गया. रूसी सुदूर पूर्वी अमूर इलाके में एक गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में छह चीनी नागरिक थे. बताया जा रहा है कि नौ अन्य चीनी कर्मचारी लापता हैं.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गैस प्लांट की प्रेस सर्विस ने बताया कि मंगलवार को इस सुविधा केंद्र में आग लगी थी, जिसे बाद में बुझा दिया गया. यह घटना अमूर इलाके में स्थित एक गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स में हुई, जो रूस के सुदूर पूर्व में है. प्लांट के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi..com पर…

About the AuthorShankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

और पढ़ेंFirst Published :

August 26, 2026, 11:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj