Sports

लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली सेलिब्रेशन… भारतीय दिव्यांग टीम ने इंग्लैंड को हराकर उतारी शर्ट

होमखेलक्रिकेट

लॉर्ड्स की बालकनी में ‘गांगुली सेलिब्रेशन’…भारत ने ENG को हराकर उतारी शर्ट

Last Updated:August 20, 2026, 06:26 IST

The Vitaility Mixed Disability IT20 series: भारतीय टीम ने ‘फेस्टिवल ऑफ डिसेबिलिटी क्रिकेट’ के दौरान लॉर्ड्स में जीत हासिल की. हालांकि सात मैच की सीरीज में भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी को 3-4 से निराशा हाथ लगी. सीरीज गंवाने के बावजूद भारत ने लॉर्ड्स में हुए आखिरी मैच में एकतरफा जीत हासिल की और इस ऐतिहासिक ग्राउंड की बालकनी में आइकॉनिक गांगुली सेलिब्रेशन दोहराया.लॉर्ड्स की बालकनी में 'गांगुली सेलिब्रेशन'...भारत ने ENG को हराकर उतारी शर्टZoomभारतीय दिव्यांग टीम का लॉर्ड्स में सेलिब्रेशन

लंदन: लॉर्ड्स की ऐतिहासिक बालकनी में सौरव गांगुली का वो सेलिब्रेशन भला कौन भूल सकता है, जब उन्होंने इंग्लैंड को 2002 नेटवेस्ट ट्रॉफी में हराकर हवा में अपनी शर्ट लहराई थी. भारतीय क्रिकेट का वो आइकॉनिक सीन एकबार फिर रीक्रिएट किया गया है. भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम ने 19 अगस्त को लॉर्ड्स में इंग्लैंड को आसानी से हराते हुए टीशर्ट उतारकर जश्न मनाया.

भारत ने जीता मैच, इंग्लैंड के नाम सीरीजभारत की मेंस मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम ने इंग्लैंड मेंस मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम को 118 रनों से हराया. हालांकि सात मैच की सीरीज का नतीजा 4-3 से इंग्लैंड के नाम रहा. लॉर्ड्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सीरीज का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 206-4 बनाया. इतना बड़ा स्कोर कैलम फ्लिन की टीम के लिए बहुत मुश्किल साबित हुआ और वे लक्ष्य से काफी पीछे रह गए. पूरी टीम सिर्फ 88 रन पर ऑल आउट हो गई.

India’s Mixed Disability team celebrates its massive 118-run win over their English counterparts in a T20 match at the iconic Lord’s Cricket Ground by waving their shirts like Sourav Ganguly famously did way back in 2002!! @dcciofficial pic.twitter.com/gx0cDt9CUQ

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj