Sports

SRH vs CSK IPL 2026 Turning Point: 12 बॉल 19 रन और 1 विकेट, हैदराबाद ने चेन्नई के खिलाफ पलट दी हारी हुई बाजी

होमखेलक्रिकेट

12 बॉल 19 रन और 1 विकेट, हैदराबाद ने चेन्नई के खिलाफ पलट दी हारी हुई बाजी

Last Updated:April 19, 2026, 05:53 IST

SRH vs CSK IPL 2026 Turning Point: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी 12 बॉल में पलट दी हारी हुई बाजी. टीम को आखिरी दो ओवर में 30 रन बनाना था और 19वें ओवर में आए कुल 12 रन. इसके बाद अंतिम 6 गेंद पर जीत के लिए 18 रन चाहिए थे लेकिन प्रफुल्ल हिंगे ने सिर्फ 7 रन दिए और 1 विकेट लेकर मुकाबला अपनी टीम के लिए जीत लिया. 12 बॉल 19 रन और 1 विकेट, हैदराबाद ने चेन्नई के खिलाफ पलट दी हारी हुई बाजीZoomहैदराबाद की टीम ने चेन्नई के खिलाफ दर्ज की रोमांचक जीत

नई दिल्ली. लगातार दो जीत दर्ज कर राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर से हार का स्वाद चखना पड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हाई-वोल्टेज आईपीएल 2026 मुकाबले में रोमांच आखिरी गेंद पर फैसला आया. CSK ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. SRH के लिए अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में ताबड़तोड़ 22 गेंद में 59 रन बनाए, वहीं हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंद पर 59 रन बनाए. CSK की टीम 195 रन का पीछा करते हुए 8 विकेट पर 184 रन ही बना पाई.

आखिरी के दो ओवर में चेन्नई की टीम को 30 रन बनाने थे. 19वें ओवर में 12 रन आए और अंतिम 6 गेंद पर 18 रन की जरूरत थी. पिछले मैच के हीरो प्रफुल्ल हिंगे ने सिर्फ 7 रन दिए और मुकाबला हैदराबाद ने 10 रन से जीत लिया. मैच की कहानी दूसरी पारी में पूरी तरह बदल गई. हैदराबाद के गेंदबाजों ने मिडिल ओवर्स में अनुशासित गेंदबाजी कर चेन्नई की रन चेज को पटरी से उतार दिया.

टर्निंग प्वाइंट: SRH ने मिडिल ओवर्स में पलट दिया मैच

195 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत मैट शॉर्ट (30 गेंदों में 34 रन) और आयुष म्हात्रे (13 गेंद में 30 रन) ने तेज शुरुआत दिलाई. मैच का असली टर्निंग प्वाइंट SRH की मिडिल ओवर्स में शानदार गेंदबाजी रही, जिसने CSK के बल्लेबाजों की रफ्तार पूरी तरह रोक दी और रन रेट का दबाव बढ़ा दिया.

CSK जब खतरनाक नजर आ रही थी. SRH के स्पिन और पेस अटैक, जिसमें ईशान मलिंगा और नितीश कुमार रेड्डी ने कमाल की गेंदबाजी की. मलिंगा ने अपनी विविधताओं से मिडिल ऑर्डर को तोड़ा और 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके. नितीश कुमार रेड्डी ने भी 31 रन देकर 2 विकेट लिए और अहम मौकों पर साझेदारियां तोड़ीं. शिवांग कुमार ने भी 3 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 1 विकेट लिया और मेहमान टीम पर दबाव बनाए रखा. इस लगातार दबाव के चलते सरफराज खान (19 गेंद में 25 रन) जैसे बल्लेबाजों को जोखिम भरे शॉट खेलने पड़े और वे आउट हो गए.

मिडिल ओवर्स में इस दमदार गेंदबाजी के कारण CSK लगातार दबाव में रही. आखिरकार डेथ ओवर्स में साकिब हुसैन ने 17वें ओवर में सिर्फ 6 रन देकर फिनिशर शिवम दुबे को बोल्ड कर चेन्नई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. SRH की इस शानदार गेंदबाजी के चलते CSK 184/8 तक ही पहुंच सकी और 10 रन से मैच हार गई. इस अहम जीत के साथ हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज की और चेन्नई की जीत की लय को भी रोक दिया.

About the AuthorViplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 19, 2026, 05:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj