Rajasthan

Sri Ganganagar: अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर, करोड़ों की सरकारी जमीन मुक्त

Last Updated:June 30, 2026, 21:01 IST

श्रीगंगानगर में पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीगंगानगर और सूरतगढ़ के छह स्थानों पर बुलडोजर चलाया गया. हिस्ट्रीशीटरों, नशा तस्करों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर करोड़ों रुपये की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई.

श्रीगंगानगर में अपराधियों पर बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन कराई अतिक्रमण मुक्तZoom

श्रीगंगानगर. जिले में अपराध और अवैध कब्जों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है. पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देश पर हिस्ट्रीशीटर, नशा तस्करों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की अवैध संपत्तियों को निशाना बनाते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया. इस कार्रवाई के तहत सूरतगढ़ और श्रीगंगानगर में कुल छह स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया.

संयुक्त प्रशासनिक और पुलिस टीम ने मिलकर अभियान चलाते हुए करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया. कई जगहों पर अपराधियों द्वारा लंबे समय से कब्जा कर बनाए गए मकान, चारदीवारी और अन्य अवैध निर्माण पूरी तरह से ध्वस्त कर दिए. कार्रवाई के बाद संबंधित भूमि को पुनः सरकारी नियंत्रण में ले लिया.

इन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

यह अभियान श्रीगंगानगर के भरतनगर (पुरानी आबादी क्षेत्र), सूरतगढ़ नगरपालिका क्षेत्र, ग्राम पंचायत क्षेत्रों और हाउसिंग बोर्ड की जमीनों पर चलाया गया. अलग-अलग स्थानों पर एक साथ की गई इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया. प्रशासन की टीम ने पूरे क्षेत्र में निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित किया कि किसी भी प्रकार का विरोध या अवैध गतिविधि दोबारा न हो.

अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क पर प्रहार

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करना भी है. हिस्ट्रीशीटर और नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर उन पर लगातार कार्रवाई की जाएगी, ताकि उनके अवैध कारोबार की जड़ें पूरी तरह खत्म की जा सकें.

प्रशासन का सख्त संदेश

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. इस अभियान को प्रशासन ने कानून व्यवस्था मजबूत करने और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम बताया है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ganganagar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj