Business

Stock Tips : हाथ से छूट न जाए मौका! पॉवर सेक्‍टर के ये 3 शेयर कराएंगे तगड़ी कमाई, जेफरीज की सलाह-अभी खरीद लो

Last Updated:May 20, 2026, 10:33 IST

Stock Tips : ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) की एक नई रिपोर्ट ने बाजार के दिग्गजों का ध्यान पॉवर सेक्‍टर की ओर खींचा है. ब्रोकरेज ने पावर सेक्टर की तीन बड़ी कंपनियों पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग को न सिर्फ बरकरार रखा है, बल्कि उनके टारगेट प्राइस में भी बड़ा बदलाव किया है. जेफरीज का मानना है कि आने वाले समय में ये दिग्गज शेयर 31% तक का शानदार रिटर्न निवेशकों को दे सकते हैं.

जेफरीज ने भारतीय बिजली क्षेत्र में लंबी अवधि की मजबूत ग्रोथ के मिल रहे संकेतों के आधार निवेशकों को इन पॉवर स्‍टॉक्‍स में पैसा लगाने की सलाह दी है. आने वाले वर्षों में कंपनियों की बढ़ती उत्पादन क्षमता और मजबूत एक्जिक्‍यूशन का फायदा इनके शेयरों को होगा. इसके साथ ही, ट्रांसमिशन सेक्टर में बढ़ते नए अवसर और लंबी अवधि के पावर परचेज एग्रीमेंट्स (PPA) इन कंपनियों की आय को रफ्तार देंगे.

जेफरीज ने जेएसडब्‍ल्‍यू एनर्जी पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 660 रुपये से बढ़ाकर 675 रुपये तय कर दिया है. ब्रोकरेज हाउस को मौजूदा स्तरों से इस शेयर में करीब 31% तक की जोरदार उछाल आने की संभावना नजर आ रही है. कंपनी के आक्रामक विस्तार प्लान और मजबूत फंडामेंटल्स शेयर को सहारा देंगे.

जेफरीज ने जेएसडब्‍ल्‍यू एनर्जी पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 660 रुपये से बढ़ाकर 675 रुपये तय कर दिया है. ब्रोकरेज हाउस को मौजूदा स्तरों से इस शेयर में करीब 31% तक की जोरदार उछाल आने की संभावना नजर आ रही है. कंपनी के आक्रामक विस्तार प्लान और मजबूत फंडामेंटल्स शेयर को सहारा देंगे. 

Add as Preferred Source on Google

जेएसडब्‍ल्‍यू एनर्जी ने हाल ही में जेएसडब्‍ल्‍यू स्‍टील में अपनी हिस्सेदारी का मोनेटाइजेशन कर 3,200 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया था. जेफरीज के मुताबिक, इस भारी-भरकम रकम के आने से कंपनी की कर्ज संबंधी चिंताएं काफी हद तक कम हो जाएंगी. कंपनी ने अप्रैल और मई 2026 के दौरान 250 मेगावाट की नई क्षमता को सफलतापूर्वक ग्रिड से जोड़कर चालू कर दिया है. जेफरीज ने कंपनी के वित्तीय वर्ष 2027 से 2030 के मुनाफे के अनुमान को 3% से 6% तक बढ़ा दिया है.

अडानी ग्रुप की दिग्गज बिजली उत्पादक कंपनी, अडानी पावर शेयर को भी जेफरीज ने ‘Buy’ रेटिंग दी है और इसका नया टारगेट प्राइस 255 रुपये तय किया है. ब्रोकरेज के अनुसार, वर्तमान बाजार भाव से इस शेयर में 15% तक का शानदार रिटर्न मिलने की उम्मीद है. अडानी पावर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह भारत की एकमात्र बड़ी और विशुद्ध रूप से निजी क्षेत्र की थर्मल पावर उत्पादक कंपनी बनी हुई है.

देश में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए जेफरीज को उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष 2030 तक कंपनी का EBITDA दोगुने से भी अधिक हो जाएगा. ब्रोकरेज ने वित्तीय वर्ष 2026 से 2030 के बीच कंपनी के EBITDA में 23% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) का अनुमान लगाया है. इस अवधि में कंपनी की कुल क्षमता 18.2 गीगावाट से बढ़कर 30.7 गीगावाट के विशाल स्तर पर पहुंच जाएगी.

इस विशाल क्षमता को हासिल करने के लिए अडानी पावर ने अपनी जमीनी तैयारियां बेहद मजबूत और एडवांस कर ली हैं. कंपनी ने अपने आगामी बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए जरूरी जमीन और भारी उपकरणों के ऑर्डर पहले ही सुरक्षित और फाइनल कर दिए हैं. इन उपकरणों की सप्लाई के लिए देश की दिग्गज कंपनियां Larsen & Toubro  और BHEL इसके मुख्य पार्टनर्स में शामिल हैं.

सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया पर भी जेफरीज ने ‘Buy’ रेटिंग को कायम रखते हुए टारगेट प्राइस को 325 रुपये से बढ़ाकर 340 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि इस सुरक्षित डिविडेंड देने वाले शेयर में आगे 15% तक की मजबूत बढ़त देखने को मिल सकती है. कंपनी की मजबूत कार्यप्रणाली और सरकारी बैकअप के कारण इसे निवेश का एक बेहतरीन विकल्प माना जा रहा है.

पावर ग्रिड ने वित्तीय वर्ष 2026 में अपने कैपिटलाइजेशन को सालाना आधार पर तीन गुना बढ़ाकर 28,200 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है. जेफरीज ने पावर ग्रिड के वित्तीय वर्ष 2027 और 2028 के आय अनुमानों में 3% की बढ़ोतरी कर दी है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj