Business

ऐसा बिजनेस जिसकी साल भर घर-घर में रहती है डिमांड, कैसें करें और कितना होगा लाभ, यहां पढ़ें पूरा गणित

Last Updated:March 19, 2026, 12:38 IST

वर्तमान समय में लोग नौकरी की जगह कारोबार पर काफी जोर दे रहे हैं. वहीं सरकार में उन्हें प्रोत्साहन कर रही है. ऐसे में लोग कंफ्यूज रहते हैं कि किया बिजनेस किया जाए तो सालभर चले. एक ऐसा ही बिनजेस है जो सालभर हर मौसम में चलता है. जिसकी मांग घर-घर रहती है. आज हम बात करेंगे नर्सरी के बिजनेस के बारे में

सत्यम कुमार/भागलपुर. युवा अब सरकारी नौकरी को छोड़ बिजनेस की तरफ रुख कर रहे हैं. ऐसे में युवा तरह-तरह के बिजनेस की तलाश में रहते हैं. कुछ को सफलता मिलती है कुछ विफल भी होते हैं फिर से वो दूसरे बिजनेस पर किस्मत आजमाते हैं. अभी युवाओं का ट्रेंड खेती, बगीचा, पशुपालन और अन्य नए तरह की चीजों के बिजनेस पर किस्मत आजमा रहे हैं. आज ऐसे में ही बात करेंगे नर्सरी के बिजनेस के बारे में.

जब इसको लेकर नर्सरी के बिजनेस कर रहे है गुंजन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि देखिए नर्सरी का बिजनेस फायदेमंद है लेकिन किस तरीके की नर्सरी आप कर रहे हैं ये मायने रखता है. क्योंकि नर्सरी दो-तीन तरह की होती है. एक तो जो सिर्फ आम की नर्सरी को करते हैं. एक आप सिर्फ फलों की नर्सरी करते हैं. एक आप मलचिंग यानी कि सब चीजों की नर्सरी लगाते हैं. अगर सिर्फ आम की नर्सरी करते हैं तो आपको फायदा तब होगा जब आप सभी तरह के आम के पौधे तैयार करेंगे. क्योंकि आम का पौधा महज 5 रुपये में तैयार हो जाता है और इसकी बिक्री 150 रुपये में होती है. ऐसे में अगर बड़ी नर्सरी लगाई जाए जिसमें फूल, फल व सभी तरह के पौधे तैयार करते हैं तो आपकी नर्सरी सालभर चलेगी लेकिन अगर सीजन वाला पौधा तैयार करेंगे तो आपको फायदा कम होगा और सीजन पर सिर्फ पौधा बिक्री होगा.

कैसे करें शुरूगुंजन बताते है कि आप बड़े पैमाने पर नर्सरी लगा रहे हैं तो इसमें नेट हाउस और कुछ ठंडे जगह तो कुछ धूप वाले जगह की आवश्यकता पड़ेगी. क्योंकि सभी अलग-अलग पौधे का क्लाइमेट अलग होगा. इसलिए करीब 5 लाख रुपये की लागत से आप इसको शुरू कर पाएंगे. अगर छोटी नर्सरी खोलनी है तो आप लाख रुपये लगा कर भी शुरू कर सकते है. लेकिन ये ध्यान रहे कि आप इसको बाढ़ क्षेत्र में न खोले वरना आपको हर एक साल काफी नुकसान होने की संभावना हो सकती है. क्योंकि बाढ़ आते ही आपका नर्सरी पूरी तरीके से बर्बाद हो जाएगा.

About the AuthorMohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhagalpur,Bihar

First Published :

March 19, 2026, 12:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj