Health

गर्मी का सुपरफूड, स्टेमिना बढ़ाने का रामबाण उपाय, सिर्फ 90 दिन बाजार में बिकता है ये फल, जबरदस्त हैं फायदे

Last Updated:May 08, 2026, 20:24 IST

Tendu health benefits: तेंदू जंगलों में उगने वाला एक मौसमी फल है. इसका सेवन सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. बल्कि ये फल ही नहीं, इस पेड़ की पत्तियां, छाल और पूरा पौधा भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं.

ख़बरें फटाफट

स्टेमिना बढ़ाने का रामबाण उपाय, जबरदस्त हैं गर्मी के इस सुपरफूड के फायदेZoom

भारत के जंगलों में कई ऐसे फल पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं.ऐसा ही एक खास जंगली फल है तेंदू, जो मुख्य रूप से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में पाया जाता है.यह फल लोकल बाजारों में काफी लोकप्रिय है और इसकी अच्छी मांग रहती है.इसकी सबसे खास बात यह है कि यह साल में केवल लगभग 3 महीने ही उपलब्ध होता है.यह मौसमी फल स्वाद में अच्छा होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है.

तेंदू फल ही नहीं, बल्कि इसके पेड़ की पत्तियां, छाल और पूरा पौधा भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है. वनस्पति विशेषज्ञों के अनुसार तेंदू फल में विटामिन A, विटामिन C और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.इसके नियमित सेवन से शरीर कई प्रकार की बीमारियों से बच सकता है. ग्रामीण इलाकों में इस फल का उपयोग लंबे समय से पारंपरिक उपचार के रूप में किया जाता रहा है.

तेंदू फल के फायदेतेंदू फल का सबसे बड़ा फायदा पाचन तंत्र पर देखा जाता है.इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है.इससे कब्ज, गैस, अपच और पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत मिल सकती है.गर्मियों के मौसम में इसका सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करने में भी सहायक माना जाता है, इसलिए यह इस समय और भी ज्यादा उपयोगी हो जाता है.

इसके अलावा तेंदू फल शरीर की ऊर्जा बढ़ाने में भी मदद करता है.इसे खाने से कमजोरी और थकान कम हो सकती है. जो लोग जल्दी थक जाते हैं या जिनकी दिनभर एनर्जी कम रहती है, उनके लिए यह एक प्राकृतिक ऊर्जा स्रोत की तरह काम करता है. नियमित सेवन से शरीर अधिक सक्रिय और मजबूत महसूस करता है.

कैंसर का खतरा भी कम करता है!
WebMD के अनुसार, तेंदू फल विटामिन ए और सी के साथ-साथ मैंगनीज का अच्छा स्रोत है, जो रक्त के थक्के जमने में मदद करता है. इनमें अन्य एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो कैंसर और स्ट्रोक सहित कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में सहायक होते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj