Entertainment
प्यार में सब कुछ लुटाने की कसम, दिल छलनी कर देते हैं गाने के बोल, गीत के बिना अधूरा हर आशिक का इश्क

नई दिल्ली. फिल्म मस्ती (2004) का गाना दिल दे दिया है एक ऐसा कल्ट क्लासिक है, जिसे आज भी हर आशिक गुनगुनाता है. आनंद राज आनंद का संगीत और उन्हीं की दिलकश आवाज ने इस गाने में जो दर्द पिरोया है, वो सीधे रूह तक पहुंचता है. यह उस दौर का गाना है जब मेलोडी और सादगी का जादू चलता था. भले ही ‘मस्ती’ एक कॉमेडी फिल्म थी, लेकिन इस गाने ने उसे एक अलग ही गहराई दे दी. गाने के बोल समीर ने लिखे हैं, जो प्यार में सब कुछ न्योछावर करने और वफादारी की बात करते हैं. विवेक ओबेरॉय और अमृता राव पर फिल्माया गया यह गाना अपनी सादगी के लिए मशहूर है. आज के रीमिक्स और शोर-शराबे वाले दौर में भी जब यह गाना रेडियो या यूट्यूब पर बजता है, तो लोग ठहर कर इसे पूरा सुनते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



