Sports

स्टेडियम में गेंद के लिए फैंस के बीच हो गई मारामारी, देखकर रविंद्र जडेजा का चढ़ा पारा

होमखेलक्रिकेट

स्टेडियम में गेंद के लिए फैंस के बीच मारामारी, देखकर जडेजा का चढ़ा पारा

Last Updated:April 23, 2026, 06:51 IST

IPL 2026 LSG vs RR: आईपीएल 2026 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 40 रन से हरा दिया. राजस्थान की इस जीत में रविंद्र जडेजा हीरो रहे, लेकिन मैच के दौरान लखनऊ में मैच देखने आए फैंस पर उनका पारा चढ़ गया. दरअसल मैच स्टेडियम में गेंद जाने के बाद फैंस जडेजा को वापस ही नहीं कर रहे थे.स्टेडियम में गेंद के लिए फैंस के बीच मारामारी, देखकर जडेजा का चढ़ा पारा Zoomगेंद के लिए इंतजार करते रहे रविंद्र जडेजा

नई दिल्ली: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सीनियर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने धमाल मचा दिया. बल्लेबाजी में जडेजा ने 29 गेंद में नाबाद 43 रनों की पारी खेली. उसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में टीम के लिए 1 महत्वपूर्ण विकेट भी लिए. जडेजा को इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. लखनऊ के खिलाफ इसी मुकाबले में रविंद्र जडेजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है जब वह स्टेडियम में मैच देखने आए फैंस पर गुस्सा नजर आ रहे हैं.

दरअसल ये वीडियो राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग के दौरान की है. रविंद्र जडेजा जब बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे तो लखनऊ के बल्लेबाज ने सिक्स मारकर गेंद को स्टेडियम में पहुंचा दिया. इसके बाद फैंस गेंद के लिए छीना झपटी करने लगे. वहीं जडेजा मैदान पर खड़े होकर ये सब देख रहे थे और इंतजार कर रहे थे कि फैंस गेंद को वापस देंगे. इस दौरान रविंद्र जडेजा के चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता है.

When a ball goes into the stands and the spectators start fighting and scrambling to grab it, Ravindra Jadeja’s reaction at that moment was worth watching 😭😂

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj