Tech

बड़ी बैटरी और कम कीमत! Poco C81 और C81x भारत में आज होंगे लॉन्च, जानिए क्या होगा खास

Powered by :

Last Updated:April 23, 2026, 07:26 IST

Poco C81 और Poco C81x आज यानी कि अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे. दोनों बजट 4G स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, 15W चार्जिंग, 13MP कैमरा और शानदार डिजाइन के साथ आएंगे. इनकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी.

ख़बरें फटाफट

बड़ी बैटरी और कम कीमत! Poco C81 और C81x भारत में आज होंगे लॉन्च, क्या होगा खासZoom6300mAh बैटरी के साथ आ रहा Poco C81.

पोको अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए भारत में आज अपने दो नए फोन Poco C81 और Poco C81x लॉन्च करने जा रहा है. 5G के दौर में भी कंपनी उन यूज़र्स को ध्यान में रख रही है, जिन्हें कम कीमत में अच्छा 4G स्मार्टफोन चाहिए. पोको ने ऑफिशियल माइक्रोसाइट और सोशल मीडिया के जरिए पुष्टि की है कि दोनों फोन 23 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे. लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

डिजाइन की बात करें तो पोको C81 में डुअल-टोन बैक पैनल दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है. इसके पीछे पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में रखा गया है. वहीं पोको C81x का डिजाइन भी काफी हद तक ऐसा ही है, लेकिन इसमें सिंगल-टोन फिनिश देखने को मिलेगी. दोनों फोन में फ्लैट फ्रेम और साइड में बटन दिए गए हैं.

कैसी होगी बैटरी?बैटरी के मामले में पोको C81 थोड़ा आगे नजर आता है. इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जबकि पोको C81x में 5200mAh की बैटरी दी जा सकती है. दोनों स्मार्टफोन 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे. कंपनी का दावा है कि पोको C81 एक बार फुल चार्ज होने पर 23 घंटे से ज्यादा वीडियो प्लेबैक दे सकता है.

मिलेंगे दमदार कैमरेकैमरा सेक्शन में पोको C81 में डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 13MP का मुख्य कैमरा हो सकता है. वहीं Poco C81x में देखने में डुअल कैमरा जैसा डिजाइन होगा, लेकिन इसमें सिंगल कैमरा सेटअप दिए जाने की संभावना है.

ये दोनों फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाए गए हैं, जो लंबी बैटरी लाइफ, सिंपल डिजाइन और रोजमर्रा के कामों के लिए भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं. अगर आपकी जरूरत कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो देखना और सामान्य ऐप्स चलाना है, तो Poco C81 और C81x अच्छे बजट ऑप्शन साबित हो सकते हैं. फिलहाल ये लीक हुए फीचर्स हैं और लॉन्च के समय कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आएगी.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

April 23, 2026, 07:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj