Weekly Horoscope 14 to 20 September 2026 Ganeshotsav week lucky on saptahik rashifal | गणेशोत्सव के इस सप्ताह कर्क, तुला समेत 6 राशियों को गणेशजी की क

Weekly Horoscope 14 to 20 September 2026: सितंबर का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए फायदेमंद तो कुछ राशियों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज, ऋषि पंचमी और राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. गणेशोत्सव के इस सप्ताह सूर्य कन्या राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं, वहीं मंगल ग्रह कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं. ग्रह-नक्षत्र के साथ इस सप्ताह कन्या राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग, शुक्र के स्वयं की राशि तुला में होने मालव्य राजयोग, गुरु के उच्च राशि में होने से हंसराज योग का निर्माण हो रहा है. ग्रहों के गोचर और शुभ योग का लाभ कर्क, कन्या, तुला समेत 6 राशियों को मिलने वाला है. वहीं मेष, मिथुन, वृश्चिक समेत कई राशियों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं सितंबर का यह सप्ताह 14 से 20 सितंबर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026 (Mesh Weekly Rashifal)सितंबर के इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. इस सप्ताह मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम तथा भागदौड़ करनी पड़ सकती है और साथ काम करने वालों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. इस सप्ताह कोई दबी हुई बीमारी उभर कर आ सकती है इसलिए सेहत का पूरा ध्यान रखें. इस सप्ताह कुछ मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकते हैं अतः संयम तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, सफल होंगे. व्यर्थ के मामलों से अपने आपको दूर रखें.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)सितंबर का यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा, इस सप्ताह गणेशोत्सव की धूम रहेगी और घर में भी धार्मिक माहौल रहेगा. इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को नौकरी तथा व्यापार में गणेशजी की कृपा से कुछ अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती बढ़ेगी और कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं. अगर ससुराल पक्ष में कोई समस्या चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और करियर की शुरुआत करने का मौका भी मिलेगा. छात्र वर्ग के लिए सप्ताह कुछ अच्छे समाचार ला सकता है.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026 (Mithun Weekly Rashifal)मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को शारीरिक तथा मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में किसी के ऊपर अधिक विश्वास करने से बचें अन्यथा आपको ही नुकसान हो सकता है. पारिवारिक जीवन में आपकी वाणी किसी को कष्ट पहुंचा सकती है इसलिए बातचीत के दौरान संयम बरते अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है. मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से अपने साथ-साथ पूरे परिवार की सेहत का ध्यान रखें और अपने कार्यों पर फोकस बनाए रखें.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026 (Kark Weekly Rashifal)कर्क राशि वालों के लिए गणेशोत्सव का यह सप्ताह शुभ फलदायी रहने वाला है क्योंकि इस सप्ताह मंगल ग्रह आपकी राशि में गोचर करने वाले हैं. इस सप्ताह कर्क राशि वालों को गणेशजी के कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. इस राशि के जो जातक काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको इस सप्ताह शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. अचानक किसी प्रकार का धन लाभ आपको इस सप्ताह मिल सकता है और गणेशजी के आशीर्वाद से आर्थिक स्थिति में वृद्धि संभव है. जीवनसाथी के साथ मतभेद तथा उनकी सेहत को लेकर समस्या हो सकती है.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026 (Singh Weekly Rashifal)सिंह राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह गणेशजी के कृपा से अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह बिना किसी विघ्न के आपके सभी कार्य पूरे होंगे और आपके द्वारा सोचे गए कार्य भी पूरे होंगे. गणेश चतुर्थी से ही धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी और परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. अगर बिजनेस में कोई समस्या चल रही है तो गणेशजी के आशीर्वाद से वह दूर हो जाएंगी और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. सेहत से जुड़ी समस्याओं में सुधार देखने को मिलेगा और इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बड़ा चढ़ा रहेगा.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026 (Kanya Weekly Rashifal)कन्या राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह फलदायक रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि में ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर होने वाला है. साथ ही बुध ग्रह भी आपकी राशि में विराजमान हैं. इस सप्ताह गणेशजी की कृपा से सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी और गणेशोत्सव की वजह से धर्म-कर्म के कार्यों में भी मन लगेगा. अगर आप काफी समय से मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो गणेशजी के आशीर्वाद से इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी होगी. परिवार की चिंता इस सप्ताह दूर होगी और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं, जिससे आपका मन काफी प्रसन्न होगा.
तुला साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026 (Tula Weekly Rashifal)तुला राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह शुभ रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि में ही शुक्र ग्रह विराजमाना हैं. साथ ही गणेशोत्सव का यह सप्ताह आपके लिए कई सरप्राइज लेकर आने वाला है. गणेशजी की कृपा से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आय के नए श्रोत भी मिल सकते हैं. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. गणेशजी की कृपा से आपका बिजनेस दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी कई चिंताएं एक-एक करके दूर हो जाएंगी.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)वृश्चिक राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह कई मामलों में परेशानी दे सकता है. इस सप्ताह आप कार्यों तथा पारिवारिक लोगों को लेकर अधिक सोच विचार करेंगे और परेशान भी होंगे इसलिए ज्यादा तनाव से बचें और गणेशजी का ध्यान करें. छात्र वर्ग के लिए सप्ताह कुछ दिक्कतें दे सकता है लेकिन कार्य पूरे होते जाएंगे. इस सप्ताह आपको अपनी सुख-सुविधाओं में कुछ कमी देखने को मिल सकती है और सराकारी कार्य कुछ अटक भी सकते हैं. घरेलू कार्यों के ऊपर आपका धन व्यय हो सकता है इसलिए बजन बनाकर चलने में फायदा है.
धनु साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)धनु राशि वालों को सितंबर के इस सप्ताह मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी क्योंकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. इस सप्ताह किसी बात को लेकर मन में भ्रम बना रह सकता है, जिसकी वजह से परेशान रहेंगे. ज्यादा भागदौड़ करने की वजह से मांसपेशियों में दर्द तथा खिंचाव की तकलीफ हो सकती है. बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं. मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से अपने साथ-साथ माता की सेहत का ध्यान रखें. नौकरी व बिजनेस करने वाले इस सप्ताह अपना पूरा ध्यान रखें.
मकर साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026 (Makar Weekly Rashifal)मकर राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ मामलों में परेशानी वाला रह सकता है. गणेशोत्सव की वजह से घर में धार्मिक माहौल रहेगा और धर्म कर्म के कार्यों पर कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं. इस सप्ताह मकर राशि वालों को गणेशजी की कृपा से धन लाभ की प्राप्ति होगी और प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य आपको लाभ दे सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस में अपने काम से काम रखें अन्यथा अधिकारियों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. कानूनी नियमों का उल्लंघन हानि दे सकता है इसलिए मन को शांत रखें क्रोध से बचें.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)कुंभ राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है. गणेश चतुर्थी के दिन से ही आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहेगा और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को नौकरी तथा व्यापार के संदर्भ में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. बड़े भाई तथा मित्रों के साथ सकारात्मक रुख बना कर रखें. हालांकि संतान को लेकर कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है. जीवनसाथी को किसी तरह का लाभ मिल सकता है और साथ मिलकर कोई नया कार्य शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं.
मीन साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026 (Meen Weekly Rashifal)मीन राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. गणेशोत्सव की वजह से मन शांत रहेगा और आसपास का माहौल भी अच्छा रहेगा. गणेशजी की कृपा से आपको जरूरी कार्य इस सप्ताह पूरा हो सकता है. हालांकि इस सप्ताह अधिक सोच विचारी आपकी सेहत को खराब कर सकती है इसलिए सेहत का ध्यान रखें. गलत कार्यों से धन कमाने की और जा सकते है इसलिए उससे भी बचें. कामकाज को लेकर कुछ आलस्य महसूस करेंगे, जिसकी वजह से कुछ कार्य अटक सकते हैं. सप्ताह का अंतिम भाग कुछ व्यर्थ की चिंता दे सकता है इसलिए सचेत रहे.



