प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया में निशान ग्रेट ऑनर सम्मान मिला

Last Updated:December 16, 2025, 23:56 IST
अदीस अबाबा में पीएम नरेंद्र मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान Great Honor Nishan of Ethiopia मिला, जो भारत-इथियोपिया संबंधों और ग्लोबल साउथ नेतृत्व की मान्यता है. पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान उन लोगों को समर्पित जिन्होंने भारत इथियोपिया के बीच संबंधों को दशकों से सहेज कर रखा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इथियोपिया के प्रधानमंत्री ने जबरदस्त इस्तकबाल किया.
अदीस अबाबा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और कूटनीति का डंका एक बार फिर अफ्रीका महाद्वीप में बजा है. इथियोपिया की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान’ (Great Honor Nishan of Ethiopia) से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान भारत और इथियोपिया के बीच सदियों पुराने रिश्तों और पीएम मोदी के ‘ग्लोबल साउथ’ के नेतृत्व को दी गई एक बड़ी मान्यता है. पीएम मोदी को मिला यह दुनिया में 28वां सर्वोच्च सम्मान है.
अदीस अबाबा में भव्य स्वागत इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली ने पीएम मोदी का न केवल पारंपरिक ‘कॉफी सेरेमनी’ के साथ स्वागत किया, बल्कि उन्हें देश का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार देकर यह संदेश भी दिया कि भारत उनके लिए कितना खास है. पीएम मोदी ने इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने यह पुरस्कार उन सभी लोगों, भारतीयों और इथियोपियनों को समर्पित किया़, जिन्होंने वर्षों से द्विपक्षीय संबंधों को सहेजा और पोषित किया है. उन्होंने इस सम्मान से नवाजे जाने पर 1.4 अरब भारतीयों की ओर से हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की. इस पुरस्कार की घोषणा भारत और इथियोपिया के घनिष्ठ साझेदारी में एक मील का पत्थर और वैश्विक दक्षिण के सकारात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है.
I’m honoured to be conferred with the ‘Great Honour Nishan of Ethiopia.’ I dedicate it to the 140 crore people of India. https://t.co/qVFdWQgU9r


