Entertainment

रजनीकांत के भाई को आया हार्ट अटैक, ICU में भर्ती, सुपरस्टार ने डॉक्टर्स से जाना 84 साल के सत्यनारायण का हाल

Last Updated:November 08, 2025, 23:57 IST

सुपरस्टार रजनीकांत के भाई को दिल का दौरा पड़ा है. वह बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में हैं. रजनीकांत ने उनसे मुलाकात की है और डॉक्टर्स से उनकी तबीयत के बारे में पूछा है. रजनीकांत के भाई सत्यनारायण राव गायकवाड़ 84 साल के हैं.रजनीकांत के भाई को आया हार्ट अटैक, ICU में भर्ती, सुपरस्टार ने जाना हालरजनीकांत के भाई आईसीयू भर्ती.

मुंबई. सुपरस्टार रजनीकांत के परिवार में अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी ने सभी को चौंका दिया है. रजनीकांत के बड़े भाई सत्यनारायण राव गायकवाड़ को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के होसागेरेहल्लि इलाके में रहने वाले सत्यनारायण राव को अचानक दिल का दौरा पड़ा. इसके बाद परिवार ने उन्हें तुरंत बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वे आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

जब यह खबर रजनीकांत तक पहुंची, तो वे बिना किसी देरी के चेन्नई से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए. उन्होंने अपने भाई से मुलाकात की और उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली. रजनीकांत अपने बड़े भाई की सेहत को लेकर बेहद चिंतित हैं. रजनीकांत के अस्पताल परिसर में प्रवेश करने और अपने भाई से मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस और नेटिज़न्स उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj