Tech

लंबे इंतजार के बाद भारत में लौट रही Xiaomi T-सीरीज, मिलेगा 5x Leica जूम कैमरा, 7000mAh बैटरी

Powered by :

Last Updated:May 27, 2026, 09:03 IST

Xiaomi 17T सीरीज 28 मई को ग्लोबली लॉन्च होगी और भारत में 4 जून को Xiaomi 17T आएगा. फोन में Leica कैमरा, 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. जानें पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

लंबे इंतजार के बाद भारत में लौट रही Xiaomi T-सीरीज, मिलेगा 5x Leica जूम कैमराZoomकैमरा लवर्स के लिए खुशखबरी, Xiaomi 17T में मिलेगा Leica प्रो कैमरा सिस्टम

शाओमी अपनी नई शाओमी 17T सीरीज़ को जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि शाओमी 17T सीरीज का ग्लोबल लॉन्च इवेंट 28 मई को आयोजित होगा. वहीं भारत में शाओमी 17T स्मार्टफोन 4 जून को लॉन्च किया जाएगा. लंबे समय बाद शाओमी अपनी T-सीरीज को भारतीय बाजार में वापस ला रही है, इसलिए यूज़र्स के बीच इस फोन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज में दो स्मार्टफोन- शाओमी 17T और शाओमी 17T Pro शामिल होंगे. हालांकि भारत में फिलहाल सिर्फ स्टैंडर्ड शाओमी 17T मॉडल के आने की उम्मीद है. लॉन्च से पहले ही फोन के कई फीचर्स और कीमत की जानकारी ऑनलाइन लीक हो चुकी है.

कंपनी ने टीज़र में बताया है कि नए स्मार्टफोन्स में Leica के साथ मिलकर कैमरा सिस्टम तैयार किया गया है. फोन में Leica 5x टेलीफोटो फोटोग्राफी, लाइव पोर्ट्रेट मोड और स्टेज फोटोग्राफी जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें दो 50MP कैमरे और एक 12MP सेंसर शामिल हो सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

डिजाइन की बात करें तो शाओमी 17T सीरीज में फ्लैट एज डिजाइन और स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा. कंपनी ने टीज़र में Violet और Deep Blue कलर ऑप्शन भी दिखाए हैं. फोन का डिजाइन काफी प्रीमियम और मॉडर्न नजर आ रहा है.

डिस्प्ले की बात करें तो शाओमी 17T में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. वहीं शाओमी 17T Pro में बड़ा 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है. दोनों स्मार्टफोन्स Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करेंगे.

परफॉर्मेंस के लिए शाओमी 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है, जबकि Pro मॉडल में फ्लैगशिप Dimensity 9500 चिपसेट मिलने की उम्मीद है. दोनों डिवाइसेज़ में 12GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है.

बैटरी भी इस सीरीज की बड़ी खासियत हो सकती है. शाओमी 17T में 6500mAh बैटरी और Pro मॉडल में 7000mAh बैटरी मिलने की बात सामने आई है. दोनों फोन IP68 रेटिंग के साथ आ सकते हैं, यानी पानी और धूल से भी सुरक्षित रहेंगे.

कितनी होगी कीमतकीमत की बात करें तो शाओमी 17T की शुरुआती कीमत लगभग ₹52,000 से शुरू हो सकती है, जबकि Pro मॉडल ₹70,000 से ऊपर जा सकता है. हालांकि भारत में इसकी आधिकारिक कीमत लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आएगी. कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन को देखते हुए शाओमी 17T सीरीज फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में काफी मजबूत दावेदार साबित हो सकती है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj