Rajasthan

प्रतापगढ़ में CM भजनलाल शर्मा का दौरा आज, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Last Updated:September 26, 2026, 11:02 IST

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दोपहर 12.30 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेंगे. दोपहर 1 बजे दशहरा मैदान में विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे. हेलीपैड से सीधे दीपेश्वर महादेव मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करने का 15 मिनट का कार्यक्रम. दोपहर 2 बजे राजकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक. दोपहर 3.15 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर के लिए रवाना होंगे.
प्रतापगढ़: CM भजनलाल शर्मा का दौरा आज, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामZoomराजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

प्रतापगढ़. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज प्रतापगढ़ पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. हेलीपैड से लेकर दशहरा मैदान और राजकीय महाविद्यालय तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे प्रतापगढ़ हेलीपैड पहुंचने का प्रस्तावित कार्यक्रम है. यहां से वे कार से दीपेश्वर महादेव मंदिर जाएंगे. मंदिर में दर्शन और पूजा के लिए करीब 15 मिनट का कार्यक्रम है.

इसके बाद दोपहर 1 बजे दशहरा मैदान में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. यहां मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे. दोपहर करीब 2 बजे मुख्यमंत्री राजकीय महाविद्यालय के लिए रवाना होंगे. कॉलेज के ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम है.

सुरक्षा के लिए खास इंतजाम

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए हेलीपैड, दशहरा मैदान और महाविद्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं. हेलीपैड से कार्यक्रम स्थलों तक बैरिकेडिंग, यातायात, पार्किंग और प्रवेश-निकास व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

दोपहर करीब 3:10 बजे मुख्यमंत्री के वापस प्रतापगढ़ हेलीपैड पहुंचने और 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर रवाना होने का कार्यक्रम है. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक की तैयारियां पूरी कर ली हैं.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Pratapgarh,Rajasthan

First Published :

September 26, 2026, 11:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj