Rajasthan

टोल प्लाजा कर्मी की हत्या, गलत साइड से निकलने पर हुआ था विवाद, तलवार-चाकूओं से गोदकर मारा

Last Updated:September 23, 2026, 12:43 IST

हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी टोल प्लाजा पर 21 साल के टोल कर्मी की तलवार और चाकू से गोदकर हत्या की है. गलत साइड से बाइक निकालने को लेकर हुआ मामूली विवाद, जो खूनी खेल में बदल गया. बाइक सवार तीनों नकाबपोश बदमाशों का हमला सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. इसकी फुटेज भी सामने आ गई है.टोल प्लाजा कर्मी की तलवार मारकर हत्या, गलत साइड से निकलने पर हुआ था विवादZoom

हनुमानगढ़. राजस्थान के हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी टोल प्लाजा पर देर रात टोल कर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बाइक सवार तीन युवकों ने तलवार और चाकू से हमला कर 21 साल के कारू लाल की जान ले ली. मृतक कारू लाल झालावाड़ का रहने वाला था.

बताया जा रहा है कि बाइक को गलत साइड से निकालने को लेकर टोल कर्मी और युवकों के बीच विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों युवकों ने कारू लाल पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया.

पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई. फुटेज में तीनों युवक हमला करते हुए नजर आ रहे हैं. वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. गोगामेड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Hanumangarh,Rajasthan

First Published :

September 23, 2026, 12:30 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj