Rajasthan

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी का कत्ल करने वाले आरोपी ने पहले अलवर में दोस्त की पत्नी से किया था रेप

Last Updated:April 23, 2026, 13:20 IST

Alwar News : दिल्ली में आईआरएस की बेटी का कत्ल करने वाले आरोपी राहुल मीणा ने इस वारदात से पहले अलवर में अपने दोस्त की पत्नी के साथ रेप किया था. वह पीड़िता के पति के साथ ऑनलाइन लूडो खेला करता था. वारदात से पहले वह पीड़िता के पति के साथ ही किसी शादी में गया था. लेकिन वहां से अकेला वापस आ गया और दोस्त के घर जा पहुंचा. वहां उसने दोस्त की पत्नी से रेप किया था. IRS की बेटी का कत्ल करने वाले आरोपी राहुल ने पहले दोस्त की पत्नी से किया रेपZoomआरोपी राहुल मीणा अलवर जिले के राजगढ़ इलाकेे का रहने वाला है.

अलवर. दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की मोबाइल केबल से गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी राहुल मीणा ने इस वारदात से महज एक दिन पहले ही राजस्थान के अलवर जिले में अपने दोस्त की पत्नी से रेप किया था. उसने अलवर जिले के राजगढ़ इलाके में अपने गांव में ही इस वारदात को अंजाम दिया था. पीड़िता और उसके पति ने राजगढ़ थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है. वह उसके साथ ऑनलाइन लूडो खेला करता था. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवा लिया है. इस संबंध में उसके पिता समेत कुछ अन्य संदिग्धों को हिसारत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि आईआरएस अधिकारी की बेटी का रेप कर उसका मर्डर करने का आरोपी अलवर जिले का है. उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने इस वारदात से एक दिन पहले ही राजगढ़ इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. उसकी जांच राजगढ़ पुलिस उपाधीक्षक मनीषा मीणा कर रही हैं. पुलिस ने इस मामले में आरोपी के पिता और दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

पीड़िता का पति और आरोपी ऑनलाइन लूडो खेलत थाराजगढ़ रेप केस में अब तक हुई जांच में सामने आया है कि आरोपी और दुष्कर्म पीड़िता महिला पहले से संपर्क में थे. पीड़िता का पति और आरोपी ऑनलाइन लूडो खेलते थे. दो दिन पहले मंगलवार की रात को पीड़िता के पति और परिवार के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे. उसी दौरान पीछे से आरोपी घर में आया और उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. उसके बाद दिल्ली चला गया. वहां उसने बुधवार को आईआरएस की बेटी का कत्ल कर दिया.

शादी में साथ गया था और फिर अकेला ही लौट आयापीड़िता के पति ने बताया कि आरोपी राहुल उसके पड़ोस में रहता है. हम जब शादी में जा रहे थे तो वह हमारे साथ शादी में जाने की जिद करने लगा. इस पर हमने उसे साथ ले लिया. लेकिन शादी में पहुंचने के बाद फिर उसने कहा कि मुझे घर छोड़ आओ तो मैंने उसके साथ जाने से मना कर दिया. फिर वह मेरे घर पहुंचा. वहां उसने घर की कुंडी खटखटाई तो मेरी पत्नी ने सोचा कि मैं आया हूं. इसलिए उसने कुंडी खोल दी. उसके बाद आरोपी घर में जबरन घुस गया. उसने पत्नी को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. उसके बाद मेरी पत्नी ने मुझे फोन करके घटना के बारे में बताया. आरोपी और तीन भाई हैं. वह 12वीं तक पढ़ा हुआ है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

April 23, 2026, 13:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj