Sports

IPL 2026 RCB vs DC Live Score: आईपीएल 2026 का 26वें मैच में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले का देखें पल-पल का लाइव अपडेट

IPL 2026 RCB vs DC Match Live cricket Score Update: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर हो रही है. दोनों टीमें इस मैच के लिए एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में उतरी है. मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आरसीबी की टीम टूर्नामेंट में दमदार फॉर्म में चल रही है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स शुरुआती दो मैचों में जीत के बाद वह अपने लय से भटक चुकी है. ऐसे में आरसीबी के घर में दिल्ली की टीम जीत की राह पर लौटना चाहेगी.

IPL 2026 RCB vs DC Live Score: फिल साल्ट ने 20 गेंद में पूुरी की फिफ्टी

विराट कोहली के विकेट के बाद फिल साल्ट ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर आरसीबी की पारी को संभाला है. इस दौरान उन्होंने 30 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर टीम को 100 रन के करीब पहुंचा दिया है.

PL 2026 RCB vs DC Live Score: विराट कोहली 19 रन बनाकर आउट

आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो गए. पावर प्ले के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर लुंगी एनगिडी ने उन्हें चलता किया. इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता मिली है.

IPL 2026 RCB vs DC Live Score: आरसीबी की फिफ्टी हुई पूरी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 50 रन के आंकड़े को छु लिया है. टीम के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट ने पहले 5 ओवर में धुआंधार बल्लेबाजी की है.

IPL 2026 RCB vs DC Live Score: आरसीबी की बल्लेबाजी हुई शुरू

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. आरसीबी के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट पारी की शुरुआत कर रहे हैं. वहीं, आकिब नबी दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहला ओवर डालेंगे.

IPL 2026 RCB vs DC Live Score: दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

IPL 2026 RCB vs DC Live Score: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड.

IPL 2026 RCB vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीत लिया है. अक्षर ने टॉस जीतने के बाद आरसीबी को उसके होमग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है.

IPL 2026 RCB vs DC Live Score: दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी. नटराजन, मुकेश कुमार.

IPL 2026 RCB vs DC Live Score: दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड/जैकब डफी, सुयश शर्मा, रसिख डार.

IPL 2026 RCB vs DC Live Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबले की शुरुआत दोपहर के 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान 3 बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम चाहेगी कि वह पहले गेंदबाजी करें.

IPL 2026 RCB vs DC Live Score: आईपीएल 2026 का 26वां मैच आरसीबी और दिल्ली के बीच

आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम अपने घर में दिल्ली कैपिटल्स के टकराएगी. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स अपने दमदार फॉर्म में चल रही है. ऐसे में देखना ये होगा कि दिल्ली के खिलाफ आरसीबी अपनी जीत के लय को बरकरार रख पाती है या फिर नहीं है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj