Rajasthan

अब खाटूश्यामजी पहुंचना होगा आसान, तोरण द्वार से 52 बीघा पार्किंग तक बनेगी नई सड़क

Last Updated:July 08, 2026, 13:04 IST

Khatu Shyam Ji News: खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने तोरण द्वार से 52 बीघा पार्किंग तक 1.50 किलोमीटर लंबी नई सड़क बनाने के काम को मंजूरी दे दी है. इस पर 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे और पीडब्ल्यूडी ने टेंडर जारी करने की अनुमति दे दी है. मेले और एकादशी के दौरान इस मार्ग पर लगने वाले भारी जाम से श्रद्धालुओं को अब मुक्ति मिलेगी. नई सड़क बनने से पार्किंग तक वाहनों की आवाजाही सुचारू होगी और दर्शन यात्रा पहले से कहीं अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगी.

ख़बरें फटाफट

Sikar News: विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है. बाबा श्याम के दरबार में हर साल देशभर से करोड़ों श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं. खासकर एकादशी, फाल्गुन लक्खी मेले और अन्य बड़े आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. ऐसे में अब राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तोरण द्वार से 52 बीघा पार्किंग तक नई सड़क निर्माण को मंजूरी दे दी है. इस परियोजना से बाबा के भक्तों की दर्शन यात्रा पहले से अधिक आसान और सुगम होने की उम्मीद है.

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस सड़क निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी करने की अनुमति दे दी है. स्टेट हाईवे-113 पर स्थित तोरण द्वार से 52 बीघा पार्किंग तक करीब 1.50 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी. इस परियोजना पर लगभग 5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. विभाग की ओर से 2 जुलाई 2026 को आदेश जारी कर टेंडर की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है. इसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

सबसे व्यस्त रास्तों में से एकखाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह मार्ग सबसे व्यस्त और अहम रास्तों में से एक है. अधिकांश श्रद्धालु अपने वाहन 52 बीघा पार्किंग में खड़े कर यहीं से मंदिर की ओर पैदल रवाना होते हैं. लेकिन भीड़भाड़ के दिनों में इस मार्ग पर वाहनों का दबाव इतना बढ़ जाता है कि कई बार लंबा जाम लग जाता है. इसके कारण श्रद्धालुओं को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है और स्थानीय लोगों को भी रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है.

पार्किंग तक पहुंचने का रास्ता होगा व्यवस्थितनई सड़क बनने के बाद पार्किंग तक पहुंचने का रास्ता अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित होगा. इससे यातायात का दबाव कम होगा, वाहनों की आवाजाही सुचारु रहेगी और श्रद्धालुओं को बिना अनावश्यक परेशानी के बाबा श्याम के दर्शन के लिए आगे बढ़ने में आसानी होगी. आपको बता दें कि खाटूश्यामजी में लगातार श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों का भी कहना है कि इस सड़क के बनने से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और आवागमन को भी नई गति मिलेगी.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj