Rajasthan

Pali textile industry | Jodhpur handicraft industry | Rajasthan air connectivity | export growth Rajasthan | foreign buyers Rajasthan | textile export Pali

Last Updated:December 24, 2025, 13:56 IST

Pali Textile Industry: बेहतर एयर कनेक्टिविटी पाली की टेक्सटाइल और जोधपुर की हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री के लिए संजीवनी साबित हो रही है. हवाई संपर्क आसान होने से विदेशी व्यापारियों और खरीदारों का आवागमन बढ़ेगा, जिससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा. कारोबारियों को समय और लागत दोनों में राहत मिलेगी. नई उड़ानों से अंतरराष्ट्रीय बाजार से सीधा संपर्क मजबूत होगा और स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों व उद्योगों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, जिससे राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी.

पाली. दिल्ली,मुम्बई या फिर चैन्नई के एयरपोर्ट आपने देखे होंगे जो आधुनिक सुविधाओं से लैस मगर अब जल्द ही जोधपुर वासियों को भी इसी तरह का एयरपोर्ट इसी साल मिलने जा रहा है. इसी साल दिसम्बर अंत तक जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा क्योकि 90 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है और जल्द ही बचा हुआ काम 24 घंटे यहां लगातार लैबर करने में जुटी हुई है. वही इस एयरपोर्ट के शुंरू होने के साथ ही जोधपुर के अलावा पाली की टैक्सटाइल इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है. कनेक्टिविटी बढने के साथ ही व्यापारियों को कही पर भी आने जाने में आसानी रहेगी क्योकि जोधपुर और पाली के बीच ज्यादा डिस्टेंस नही है जिसका लाभ यहां के टैक्सटाइल व्यापारियों को मिलने वाला है.

इस एयरपोर्ट विस्तार की मॉनिटरिंग स्वयं केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत कर रहे है तो वही जोधपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर डॉ मनोज उनियाल विस्तार के कार्यो पर बराबर नजर भी बनाए हुए है ताकि समय पर काम पूरा होकर जनता को यह नया एयरपोर्ट मिल सके.

देश के प्रधानमंत्री मोदी कर सकते इसका उद्घाटन इस नए एयरपोर्ट का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जा सकता है जिसको लेकर तारीख तय होनी है. एयरपोर्ट के नए भवन को लेकर जोधपुर वासियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. हर कोई चाहता है कि जल्द नए भवन की एक तस्वीर सभी के सामने आए ताकि एयर कनेक्टिविटी बढने के साथ ही जल्द यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बन सके.

पिछली बिल्डिंग से 6 गुना ज्यादा बडा है यह एयरपोर्टपिछले एयरपोर्ट के मुकाबले बात की जाए तो नया एयरपोर्ट 6 गुना ज्यादा बडा है और इसकी यात्री क्षमता भी इससे 10 गुना तक बढ जाएगी. करीब 37 एकड़ क्षेत्र में बने इस नए टर्मिनल भवन ने जोधपुर के एयर कनेक्टिविटी को एक नया आयाम देने की तैयारी कर ली है.भवन का निर्माण 24 हजार वर्गमीटर में किया जा रहा है और इस पर लगभग 480 करोड़ रुपये की लागत आई है. जबकि वर्तमान टर्मिनल केवल 3,900 वर्गमीटर का है. निर्माण में 3,400 टन लोहे का उपयोग किया गया है. वही यह उम्मीद लगाई जा रही है कि लगातार जिस तरह से कार्य चल रहा है इसका कुल बजट 600 करोड के करीब जाने का अनुमान भी लगाया जा रहा है.

एयरपोर्ट पर मिलेंगी यह सुविधाएं{भवन में 6 आधुनिक एरोब्रिज होंगे.{240 यात्रियों के लिए चार्जिंग प्वॉइंट वाली चेयर लगाई जाएंगी.{7 इलेक्ट्रिक चार्जिंग वाहन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.{मौजूदा भवन में कोई एस्केलेटर नहीं है, जबकि नए में 4 एस्केलेटर होंगे.{5 लिफ्टों का प्रावधान होगा, जो अभी बिल्कुल नहीं है.{आगमन कन्वेयर बेल्ट की संख्या 2 से बढ़कर 3 होगी.{विमान पार्किंग क्षमता 4 से बढ़कर 12 हो जाएगी.{दो वीआईपी लाउंज और एक एग्जीक्यूटिव लाउंज तैयार किए जाएंगे.इन सुविधाओं से बढ़ेगी क्षमता, मिलेगी राहत

जोधपुर-पाली के लिए चार चांद लगने जैसी चीज जोधपुर के युवा उद्योगपति श्रेणिक जैन ने कहा कि जोधपुर ही नही पाली के लिए चार चांद लगने वाली चीज होगी. विस्तार हो गया है तो अब जो कनेक्टिविटी है वह बढेगी तो लोगो का आगमन यहां ज्यादा होगा. इसमें पाली की टैक्सटाइल इंडस्ट्री,जोधपुर की हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री या होटल व्यवसायी सभी के अंदर उत्साह भी है. हम सभी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते है. केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का भी आभार जिन्होने इसमें अपना अहम योगदान दिया. पाली शहर के टैक्सटाइल हब की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और ज्यादा बढेगी. देशी विदेशी पर्यटको से लेकर बिजनेस क्लास लोगो को काफी फायदा मिलने वाला है.

इंटरनेशनल एयरपोर्ट की भी उठी मांगएयरपोर्ट विस्तार का कार्य लगभग पूरा होने के साथ ही जन्मे एनआरआई गोविंद दौलानी ने विस्तार के कार्य पर खुशी जताते हुए कहा कि जोधपुर एयरपोर्ट जो कि एक समय में इंटरनेशनल एयरपोर्ट हुआ करता था जिसको एक बार फिर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाए ताकि यहां आने वाले टूरिस्ट को इधर उधर भटक्कर जोधपुर नही पहुंचना पडे. अंग्रेजो के समय में भी जोधपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट रहा है तो आखिर अब इसको जब विकास विस्तार लगभग पूरा हो चुका है तो इसको इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी घोषित कर देना चाहिए. अभी हम विदेशो से किसी भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो से ढाई घंटे में पहुंच जाते है वही से हमे जोधपुर आने मे काफी समय लग जाता है.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

First Published :

December 24, 2025, 13:56 IST

homerajasthan

अब विदेशी खरीदार पहुंचेंगे! एयर कनेक्टिविटी से बदलेगा पाली–जोधपुर का कारोबार

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj