नोएडा-दिल्ली 6 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर आई बड़ी खबर, इस महीने होगा शुरू, एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान

होमताजा खबरDelhi
नोएडा-दिल्ली 6 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर आई बड़ी खबर, इस महीने होगा शुरू
Last Updated:May 07, 2026, 12:37 IST
Noida-Delhi elevated Corridor: दिल्ली-नोएडा के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. दोनों शहरों को जोड़ने वाला चिल्ला 6 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर अगले साल शुरू होने वाला है. कई सालों से लंबित पड़े इस कॉरिडोर का काम 47 प्रतिशत पूरा हो चुका है. अब इसे जून 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है. 
नोएडा और दिल्ली के बीच बनने वाला चिल्ला एलिवेटेड कॉरिडोर अगले साल जून में शुरू होने वाला है.
Noida-Delhi Elevated Corridor: दिल्ली-नोएडा के बीच बनने वाले चिल्ला एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर खुशखबरी आ रही है. दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले लाखों लोग अब ट्रैफिक जाम में नहीं फंसेंगे. नोएडा-दिल्ली के बीच बन रहा यह 6 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर की वर्षों से चली आ रही रुकावट अब खत्म हो गई है और इसके जल्द खुलने की संभावना जताई गई है.
अधिकारियों के मुताबिक कई साल की देरी और रुकावटों के बाद चिल्ला एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट ने अब जोर पकड़ लिया है. इस महत्वाकांक्षी छह लेन वाले एलिवेटेड कॉरिडोर का करीब 47 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. संभावना जताई जा रही है कि यह कॉरिडोर जून 2027 तक चालू हो जाएगा. 5.5 किलोमीटर लंबा यह रास्ता जल्द ही दिल्ली-नोएडा की दूरी को आसान बना देगा.
दिसंबर 2027 है डेडलाइन इस प्रोजेक्ट को मूल रूप से जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि आधिकारिक डेडलाइन दिसंबर 2027 से भी पहले है. चूंकि अब काम तेजी से चलने लगा है तो यह एलिवेटेड रोड नोएडा एंट्री पॉइंट पर लगने वाले भयंकर जाम को काफी हद तक कम कर देगा.
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस कॉरिडोर के शुरू होने से नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव घटेगा और मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक की यात्रा काफी सुगम हो जाएगी. खासकर सुबह-शाम पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम में फंसने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
अब तक हो गया ये काम इस कॉरिडोर का काम मार्च 2025 में दोबारा तेजी से शुरू किया गया है. कॉरिडोर के फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है और सभी 85 पिलर्स खड़े कर दिए गए हैं. अब अगला चरण पियर कैप्स बनाने और सुपरस्ट्रक्चर विकसित करने का है. इसके बाद गर्डर और प्रीकास्ट सेगमेंट्स लगाए जाएंगे, फिर डेक स्लैब डाले जाएंगे. अंतिम चरण में रोड सर्फेसिंग, लाइटिंग, सेफ्टी बैरियर और ट्रैफिक इंटीग्रेशन का काम होगा.
2012 से अटका पड़ा था प्रोजेक्ट यह प्रोजेक्ट 2012 में प्रस्तावित किया गया था, लेकिन पर्यावरणीय मंजूरी, प्रशासनिक अड़चनों, फंडिंग की कमी, पाइपलाइन शिफ्टिंग और कोविड-19 महामारी जैसी चुनौतियों ने इसे बार-बार रोक दिया. 2020 तक इसका सिर्फ 13 प्रतिशत काम ही हो पाया था. इस दौरान लागत भी 605 करोड़ से बढ़कर 893 करोड़ रुपये हो गई.
अब मिलने वाली है खुशखबरी हालांकि अब निर्माण की तेज रफ्तार देखकर लग रहा है कि देरी की भरपाई हो रही है. एक बार पूरा होने के बाद यह रोड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी देगा. दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन आसान और तेज हो जाएगा. अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक चला तो 2027 के मध्य तक चिल्ला एलिवेटेड रोड दिल्ली-एनसीआर की ट्रैफिक समस्याओं का एक बड़ा समाधान बनकर उभरेगा.
About the Authorप्रिया गौतमSenior Correspondent
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi..com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



