Tula Rashifal | Love Rashifal | Carrier Rashifal | Aaj Ka Rashifal | तुला राशिफल 12 सितंबर: खर्चों पर ध्यान दें, यात्रा के योग

Last Updated:September 11, 2026, 17:30 IST
Aaj Ka Tula Rashifal 12 September 2026: आज तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा. चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है, खर्चों और मानसिक स्थिति पर ध्यान दें. यात्रा के योग हैं. विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए अच्छा दिन. शनि देव की पूजा करें. यही उपाय है जो आपको जीवन में आगे का मार्ग दिखाएगी. जानें कैसा रहेगा आपका दिन.
ख़बरें फटाफट
आज का तुला राशिफल. तुला राशि वालों के लिए 12 सितंबर यानी आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आज चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं और आपकी राशि से बारहवें भाव में स्थित रहेंगे. ज्योतिष में बारहवां भाव खर्च, विदेश, यात्रा, एकांत, नींद और मानसिक शांति से जुड़ा होता है. ऐसे में आज का दिन आपको अपने खर्चों और मानसिक स्थिति को लेकर थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है.
अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज अचानक कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं, जिनकी आपने पहले से योजना नहीं बनाई होगी. आज खरीदारी या दूसरी जरूरतों पर पैसा खर्च करते समय बजट का ध्यान जरूर रखें. अनावश्यक वस्तुओं पर खर्च करने से बचेंगे तो आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी. निवेश से जुड़े किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने के बजाय अच्छी तरह विचार करना बेहतर रहेगा.
आज दूर की यात्रा के भी योग बन रहे हैंचंद्रमा के बारहवें भाव में होने से आज दूर की यात्रा के भी योग बन रहे हैं. काम, व्यापार या किसी निजी कारण से आज आपको घर से दूर जाना पड़ सकता है. यात्रा के दौरान अपने जरूरी सामान और दस्तावेजों का ध्यान रखें. अगर यात्रा पहले से तय है तो उसकी तैयारी समय रहते पूरी कर लें.
विदेश से जुड़े काम करने वाले लोगों के लिए उत्तम दिनजो लोग विदेश से जुड़े काम, नौकरी, व्यापार या किसी अंतरराष्ट्रीय कंपनी से जुड़े हुए हैं, उनके लिए आज का दिन सकारात्मक रह सकता है. विदेश से कोई संपर्क या काम से जुड़ा अवसर मिल सकता है. लंबे समय से किसी जवाब का इंतजार कर रहे हैं तो उसमें आगे बढ़ने की संभावना बन सकती है.
आज का अचूक उपायआज शनिवार का शुभ दिन है, इसलिए शनि देव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और ॐ शनि मंत्र का जाप करें. इस उपाय को करने से आपके जीवन में आ रहे संकट दूर होंगे और आपके सभी कार्य बनने लगेंगे.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Ajmer,Ajmer,Rajasthan
First Published :
September 11, 2026, 17:30 IST



