National

Putin Clicked Pic With Hotel Staff | Putin News in Hindi- जाते-जाते पुतिन कर गए ऐसा काम, जिंदगी भर याद रखेगा होटल का ये स्टाफ

Last Updated:December 05, 2025, 23:54 IST

Putin News in Hindi: रूस वापस लौटने से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन होटल स्टाफ की फरमाइश पर रुककर फोटो खिंचवाते नजर आए. उन्होंने मुस्कुराकर पोज दिया और कर्मचारियों से गर्मजोशी से विदाई ली. भारत यात्रा के दौरान पुतिन ने पीएम मोदी के साथ रणनीतिक क्षेत्रों पर विस्तृत बातचीत की और कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए. यह मानवीय पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना.जाते-जाते पुतिन कर गए ऐसा काम, जिंदगी भर याद रखेगा ITC मौर्या होटल का स्टाफभारत दौरे पर आए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिल्ली होटल स्टाफ की फरमाइश पर रुककर ग्रुप फोटो खिंचवाई. (फोटो PTI)

Putin Clicked Pic With Hotel Staff: दिल्ली में दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक बेहद सादा और दिल छू लेने वाला अंदाज सामने आया. होटल में ठहरने के दौरान वहां के कुछ स्टाफ सदस्यों ने उनसे फोटो की फरमाइश की. इसके बाद पुतिन ने बिना झिझक मुस्कुराकर कैमरे के सामने पोज दे दिया. दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल पुतिन का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बन गया है.

रूसी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक होटल के स्टाफ ने पुतिन से एक ग्रुप फोटो की निवेदन किया था. पुतिन न सिर्फ रुके बल्कि मुस्कुराते हुए तस्वीर के लिए खड़े हुए. फोटो क्लिक होने के बाद स्टाफ ने उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद दिया, तो उन्होंने भी मुस्कुराते हुए विदाई दी. उनकी यह सहजता भारत दौरे के माहौल को और मानवीय बनाती दिखी.

🚨⚡ Humility beyond protocol… Vladimir Putin!

The hotel staff where he stayed in New Delhi asked to take a picture with him.. Of course, he didn’t refuse despite his packed schedule.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj