बूंदी सड़क हादसा | Bundi Road Accident

Last Updated:December 19, 2025, 07:17 IST
Bundi Road Accidnet: बूंदी के सिलोर पुलिया पर डंपर का टायर फटने से वह कार पर पलट गया. हादसे में टोंक निवासी चार भाइयों की मौत हो गई, जो बर्थडे समारोह से लौट रहे थे. पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को निकाला और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ख़बरें फटाफट
बूंदी में भीषण सड़क हादसा, कार पर पलटा बजरी से भरा डंपर
Bundi Road Accidnet: राजस्थान के बूंदी जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. सदर थाना इलाके के नेशनल हाईवे नंबर 52 पर सिलोर पुलिया के पास बजरी से भरे एक डंपर का अचानक टायर फट गया. टायर फटने के बाद डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघते हुए रॉन्ग साइड चला गया. डंपर ने पहले एक क्रेन को टक्कर मारी और फिर हवा में उछलते हुए सीधे एक कार के ऊपर जा गिरा. डंपर में भरी बजरी और उसके भारी वजन के कारण कार पूरी तरह दब गई.
हादसे का शिकार हुए चारों मृतक आपस में भाई थे. जानकारी के अनुसार, वे टोंक से अपनी मौसी के पोते के जन्मदिन समारोह में शामिल होकर कोटा लौट रहे थे. खुशियों के माहौल से घर लौटते वक्त काल ने उन्हें सिलोर पुलिया पर घेर लिया. इस दर्दनाक हादसे में चारों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. बर्थडे की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.
भारी मशक्कत के बाद चला रेस्क्यू ऑपरेशनहादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कार डंपर के नीचे इतनी बुरी तरह दबी थी कि उसे निकालने के लिए दो क्रेन और एक जेसीबी की मदद लेनी पड़ी. करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार चारों लोगों को बाहर निकाला जा सका. उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस जांच और हाईवे की स्थितिहादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित रहा. सदर थाना पुलिस ने बजरी से भरे डंपर को जब्त कर लिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है. चारों मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है. इस दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है और हाईवे सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Bundi,Bundi,Rajasthan
First Published :
December 19, 2025, 07:17 IST
homerajasthan
बूंदी में भीषण सड़क हादसा, कार पर पलटा बजरी से भरा डंपर, चार भाइयों की मौत



