Best FD Rates : इन बैंकों में कराई FD तो होगी छप्परफाड़ कमाई, मिल रहा है 8.10 फीसदी तक ब्याज, चेक करें लिस्ट

Last Updated:June 13, 2026, 15:26 IST
Best FD Rates 2026 : भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई इजाफा नहीं किया है. ब्याज दरें ने बढ़ने के बावजूद भी कुछ बैंक अब भी फिक्स्ड डिपॉजिट पर धांसू ब्याज दे रहे हैं. फिक्स्ड डिपॉजिट को सुरक्षित माना जाता है. यह वजह है कि भारत में एफडी का क्रेज अब भी कम नहीं हुआ है. आपको भी अगर एफडी करानी है तो आपको स्मॉल फाइनेंस बैंकों में जरूर जाना चाहिए. ये बैंक 6 से लेकर 8 फीसदी तक का छप्परफाड़ ब्याज दे रहे हैं.
यह समझना जरूरी है कि सभी बैंकों में ब्याज दरें एक समान नहीं होती हैं. बैंकों की श्रेणी और जमा की अवधि के अनुसार इंटरेस्ट रेट अलग-अलग होती है. अब भी कुछ चुनिंदा स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को अधिकतम 8.10 फीसदी तक का जबरदस्त ब्याज ऑफर कर रहे हैं. वहीं निजी क्षेत्र के बड़े बैंक अधिकतम 7.35 फीसदी रिटर्न दे रहे हैं.सरकारी बैंकों की एफडी ब्याज दर अधिकतम 6.75 फीसदी तक है.
इस समय फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा रिटर्न उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा है. 666 दिनों की विशेष अवधि वाली एफडी पर बैंक 8.10 प्रतिशत की रिकॉर्ड ब्याज दर ऑफर कर रहा है. बैंक में 1 साल की एफडी चुनते हैं तो आपको 6.00 प्रतिशत, 3 साल की अवधि पर 7.50 प्रतिशत, 5 साल की अवधि पर 7.00 प्रतिशत और लंबे समय यानी 10 साल की एफडी पर 6.75 प्रतिशत का ब्याज आपको मिल जाएगा.
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 30 महीने की अवधि वाली एफडी पर 8.10 प्रतिशत ब्याज दे रहा है. बैंक 1 साल और 3 साल की एफडी पर 7.25 प्रतिशत, 5 साल की लंबी अवधि पर 7.90 प्रतिशत तथा 10 साल की अवधि पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है.
Add as Preferred Source on Google
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को 21 से 22 महीने की अल्पावधि वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर 7.80 प्रतिशत का दमदार ब्याज ऑफर कर रहा है. इसके अतिरिक्त, अगर आप इस बैंक में 1 साल की एफडी कराते हैं तो आपको 6.00 प्रतिशत, 3 साल के लिए 6.75 प्रतिशत, जबकि 5 साल और 10 साल की लंबी अवधि वाली एफडी पर 6.25 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल सकता है.
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक का नाम भी एफडी पर शानदार रिटर्न देने वाले बैंकों में शामिल हैं. बैंकर 3 से 5 साल की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपने ग्राहकों को 7.77 प्रतिशत ब्याज दे रहा है. अगर आप कम या बहुत ज्यादा अवधि चुनना चाहते हैं, तो बैंक 1 साल की एफडी पर 7.00 प्रतिशत, 3 साल की अवधि पर 7.50 प्रतिशत और पूरे 10 साल की लंबी अवधि पर 6.50 प्रतिशत की ब्याज ऑफर कर रहा है.
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 2 से 3 साल की मध्यम अवधि वाली एफडी पर 7.75 प्रतिशत की दमदार ब्याज दर ऑफर कर रहा है. 1 साल की एफडी पर 4.75 प्रतिशत, 3 साल की अवधि पर 6.00 प्रतिशत, जबकि 5 साल और 10 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.75 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है.
स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 18 महीने 2 दिन की एक अनोखी अवधि वाली एफडी पर 7.75 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है. इसके अलावा, यदि कोई निवेशक 1 साल की एफडी कराता है तो उसे 6.25 प्रतिशत, 3 साल की अवधि पर 7.50 प्रतिशत, 5 साल की अवधि पर 7.00 प्रतिशत और 10 साल की एफडी पर 6.50 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज मिल सकता है.
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 888 दिनों की एक विशेष एफडी पर 7.75 प्रतिशत ब्याज ग्राहकों को दे रहा है. इसके अलावा, जो लोग 1 साल और 3 साल की एफडी कराते हैं उन्हें 7.10 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा, जबकि 5 साल और 10 साल की लंबी अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक ने 7.00 प्रतिशत ब्याज इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



