राजस्थान में इन जगहों पर बदली निकाय चुनाव की तारीख, जानें पाली और बीकानेर में अब कब होंगे इलेक्शन?

Last Updated:August 26, 2026, 19:53 IST
Pali Bikaner Election New Date : राजस्थान के पाली और बीकानेर में नगरीय निकाय चुनाव की तारीखें बदलीं. पाली में 11 सितंबर, बीकानेर नगर निगम में 9 सितंबर को मतदान होगा. धार्मिक पर्वों के कारण बदलाव. समाज की ओर से प्रयुषण पर्व को देखते हुए 9 सितंबर को होने वाले मतदान को आगे करने की मांग रखी गई. इस मांग को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र गोस्वामी ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा था.
ख़बरें फटाफट
राजस्थान के पाली और बीकानेर में बदली निकाय चुनाव की तारीख
जयपुर. राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दो जिलों से बड़ी खबर सामने आई है. पाली और बीकानेर में मतदान की तारीख में बदलाव किया गया है. पाली नगर निगम में अब 9 सितंबर की जगह 11 सितंबर को मतदान होगा. वहीं बीकानेर नगर निगम में मतदान 11 सितंबर की जगह अब 9 सितंबर को कराया जाएगा. इसके साथ ही बीकानेर जिले की छह नगर पालिकाओं में भी मतदान की तारीख बदली गई है. वहां अब 11 सितंबर को वोटिंग होगी, जबकि पहले 9 सितंबर को मतदान प्रस्तावित था.
तारीख बदलने के पीछे स्थानीय स्तर पर होने वाले धार्मिक पर्व, मेले, तीज-त्योहार और धार्मिक यात्राओं को वजह बताया गया है. जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई सिफारिशों पर आयोग ने यह बदलाव किया है. इससे इन निकाय क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों और मतदाताओं के लिए नया कार्यक्रम लागू होगा.
पाली में जैन समाज की मांग के बाद बदली तारीख
पाली नगर निगम के चुनाव को लेकर जैन समाज की ओर से मतदान की तारीख बदलने की मांग की गई थी. समाज की ओर से प्रयुषण पर्व को देखते हुए 9 सितंबर को होने वाले मतदान को आगे करने की मांग रखी गई. इस मांग को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र गोस्वामी ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा था. जिला निर्वाचन अधिकारी की सिफारिश और जैन समाज की मांग को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पाली नगर निगम के मतदान की तारीख बदल दी. अब यहां 9 सितंबर के बजाय 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा. यानी पाली में मतदाताओं को वोट डालने के लिए पहले तय तारीख से दो दिन बाद मतदान केंद्र तक जाना होगा.
बीकानेर में नगर निगम और छह नगर पालिकाओं की तारीख आपस में बदली
बीकानेर में चुनाव कार्यक्रम में बदलाव थोड़ा अलग है. यहां बीकानेर नगर निगम का मतदान अब 9 सितंबर को होगा, जबकि पहले 11 सितंबर को वोटिंग प्रस्तावित थी. यानी नगर निगम की मतदान तारीख दो दिन पहले कर दी गई है. वहीं बीकानेर जिले की छह नगर पालिकाओं में मतदान अब 11 सितंबर को कराया जाएगा. इन छह निकायों में पहले 9 सितंबर को मतदान होना था. राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन की सिफारिश के आधार पर इन निकायों की तारीख बदली है. इन छह नगर पालिकाओं में नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, खाजूवाला, लूणकरणसर और नापासर शामिल हैं. अब इन सभी जगहों पर 11 सितंबर को मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.
मेले और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए लिया फैसलाबीकानेर में तारीख बदलने के पीछे स्थानीय स्तर पर होने वाले मेले, तीज-त्योहार और धार्मिक यात्राओं को ध्यान में रखा गया है. प्रशासन की ओर से माना गया कि इन आयोजनों के कारण लोगों की आवाजाही और स्थानीय व्यवस्थाओं पर असर पड़ सकता है. ऐसे में चुनावी प्रक्रिया को सुचारु रखने के लिए तारीखों में बदलाव की सिफारिश की गई. पाली में भी धार्मिक पर्व को ध्यान में रखकर तारीख बदली गई है. यहां प्रयुषण पर्व के कारण जैन समाज ने चुनाव की तारीख बदलने की मांग की थी. जिला निर्वाचन अधिकारी के पत्र के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने इस पर फैसला लिया.
दोनों जिलों में बदले कार्यक्रमअब दोनों जिलों में बदले हुए कार्यक्रम के हिसाब से तैयारियां होंगी. प्रत्याशियों को भी अपने चुनाव प्रचार और मतदान की रणनीति नए कार्यक्रम के अनुसार तय करनी होगी. मतदाताओं के लिए भी बदली हुई तारीखों को ध्यान में रखना जरूरी होगा, क्योंकि पाली नगर निगम में अब 11 सितंबर को मतदान होगा, जबकि बीकानेर नगर निगम में 9 सितंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, खाजूवाला, लूणकरणसर और नापासर में 11 सितंबर को मतदान होगा.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Bikaner,Bikaner,Rajasthan
First Published :
August 26, 2026, 19:53 IST



