Entertainment

2009 में ‘3 इडियट्स’ ही नहीं, इन 5 फिल्मों की सैलाब में भी डूबा था बॉक्स ऑफिस, 2 नंबर वाली ने किया था सबको हैरान

Last Updated:April 29, 2026, 12:59 IST

साल 2009 को बॉलीवुड के इतिहास में एक टर्निंग प्वाइंट के तौर पर याद किया जाता है, जिसने बॉक्स ऑफिस के सारे पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए. जहां आमिर खान की ‘3 इडियट्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर ₹400 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करके इतिहास रच दिया, वहीं सैफ अली खान ने ‘लव आज कल’ से वापसी की जिसने ट्रेड पंडितों को हैरान कर दिया. यह वही साल था जब सलमान खान ने ‘वांटेड’ से अपनी खोई हुई बादशाहत वापस पाई और रणबीर कपूर ने ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ से सुपरस्टारडम का स्वाद चखा. अब सालों बाद, ‘3 इडियट्स 2’ की खबर ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है.

नई दिल्ली. 2009 वह साल था, जिसने बॉलीवुड को मॉडर्न ब्लॉकबस्टर का रास्ता दिखाया. जहां ‘3 इडियट्स’ ने बजट और कलेक्शन के नए स्टैंडर्ड सेट किए, वहीं ‘लव आज कल’ जैसी फिल्मों ने कंटेंट और स्टाइल का मिक्स दिखाया. आज हम आपको 2009 की 6 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें सैफ अली खान ने अपने जबरदस्त बॉलीवुड कमबैक से सबको चौंका दिया था. (तस्वीर बनाने में एआई की मदद ली गई है.)

1. 3 इडियट्स: दिसंबर 2009 में रिलीज हुई राजकुमार हिरानी की ‘3 इडियट्स’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक मूवमेंट बन गई. आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी स्टारर इस फिल्म का एजुकेशन सिस्टम पर किया गया हमला दुनिया भर में गूंजा. ₹400.61 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ, यह अपने समय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई. फिल्म के ‘ऑल इज वेल’ मंत्र ने इसे चीन और जापान जैसे देशों में भी सुपरहिट बना दिया. फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि ‘3 इडियट्स 2’ की तैयारी चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान को स्क्रिप्ट पसंद आई है और वह जल्द ही रैंचो के रूप में वापसी कर सकते हैं.

2. लव आज कल: सैफ अली खान की ‘लव आज कल’ 2009 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट थी. इस फिल्म से सैफ ने बॉलीवुड में शानदार वापसी की, जिसने सबको चौंका दिया. यह साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सैफ और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री और पुराने और नए जमाने के प्यार को अलग तरह से दिखाने की वजह से यह यूथ के बीच मशहूर हो गई.

Add as Preferred Source on Google

3. अजब प्रेम की गजब कहानी: रणबीर कपूर इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहली सेंचुरी बनाई. कैटरीना कैफ के साथ उनकी जोड़ी और राजकुमार संतोषी के बेहतरीन डायरेक्शन ने इस स्लैपस्टिक कॉमेडी को ₹106.74 करोड़ क्लब में पहुंचा दिया. यह फिल्म सुपरस्टार बनने की तरफ रणबीर का पहला बड़ा कदम थी.

4. वांटेड: 2009 सलमान खान के करियर के लिए ‘संजीवनी बूटी’ जैसा था. ‘वांटेड’ से सलमान ने न सिर्फ ₹93.23 करोड़ कमाए, बल्कि ‘मास हीरो’ का अपना खोया हुआ रुतबा भी वापस पा लिया. ‘एक बार जब मैंने कोई कमिटमेंट कर दिया…’ डायलॉग ने सिंगल-स्क्रीन थिएटर को स्टेडियम में बदल दिया. इस फिल्म ने ‘दबंग’ और ‘बॉडीगार्ड’ जैसी फिल्मों के लिए रास्ता बनाया.

5. कमबख्त इश्क: अक्षय कुमार और करीना कपूर स्टारर इस फिल्म ने रिलीज होते ही काफी ध्यान खींचा. हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन और डेनिस रिचर्ड्स की मौजूदगी और शानदार शूटिंग की वजह से दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया. ₹85.56 करोड़ के कलेक्शन के साथ, यह फिल्म अक्षय कुमार के लिए एक और कमर्शियल सक्सेस साबित हुई.

6. दे दना दन: प्रियदर्शन की जादुई तिकड़ी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने एक बार फिर ‘दे दना दन’ में अपनी काबिलियत साबित की. फिल्म की 26 लोगों की कास्ट और हंसी के इस धमाके ने बॉक्स ऑफिस पर ₹81.85 करोड़ कमाए. यह फिल्म एक कल्ट कॉमेडी बनी हुई है और इसका क्लाइमैक्स आज भी लोग बार-बार देखते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 29, 2026, 12:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj