शादी से 3 दिन पहले मातम, दूल्हे के जीजा की मौत, श्रीगंगानगर में हुए हादसे ने तोड़ी परिवार की खुशियां

Last Updated:May 04, 2026, 22:28 IST
Sriganganagar Road Accident: श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर क्षेत्र में शादी की खुशियां दर्दनाक हादसे में बदल गईं. गांव 46F मोडां के पास शादी का सामान लेकर लौट रहे परिवार का ई-रिक्शा ट्रॉले से टकरा गया. हादसे में दूल्हे सुनील नायक के जीजा प्रवीण कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब 6 लोग गंभीर घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शादी से महज तीन दिन पहले हुए इस हादसे से परिवार और गांव में शोक की लहर है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ख़बरें फटाफट

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर क्षेत्र में शादी की खुशियां दर्दनाक हादसे में बदल गईं
श्रीगंगानगर. जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. श्रीकरणपुर क्षेत्र के गांव 46F मोडां के पास शादी की खरीददारी कर लौट रहा एक परिवार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया. परिवार से भरा ई-रिक्शा एक ट्रॉले से टकरा गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
जानकारी के अनुसार, गांव 30 निवासी सुनील नायक की शादी तीन दिन बाद होने वाली थी. इसी को लेकर परिवार के सदस्य बाजार से शादी का सामान खरीदकर वापस लौट रहे थे. जैसे ही उनका ई-रिक्शा गांव 46F मोडां के पास पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रॉले से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
सड़क हादसे में दुल्हे के जीजा की मौत
इस हादसे में दूल्हे सुनील नायक के जीजा, घड़साना निवासी प्रवीण कुमार उर्फ प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और शादी का घर शोक में डूब गया. हादसे में परिवार के करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए. बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.
तेज रफ्तार ट्रॉली की चपेट में आने से हुआ हादसा
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि हादसा अचानक सामने आए ट्रॉले और तेज रफ्तार के कारण हुआ, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है. परिजन इस असमय हुए हादसे से गहरे सदमे में हैं.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ganganagar,Ganganagar,Rajasthan



