Rajasthan

बीकानेर में दर्दनाक हादसा, डिग्गी में डूबे तीन भाई, एक को बचाने के चक्कर में तीनों की चली गई जान

Last Updated:September 22, 2026, 07:10 IST

Bikaner Diggi Incident: बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में डिग्गी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान पंकज, क्रिस और कार्तिक के रूप में हुई है. तीनों हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर मंडी इलाके के रहने वाले थे और परिवार के साथ खेत में काम करने के लिए देशनोक आए थे. बताया जा रहा है कि एक बच्चा डिग्गी में डूबने लगा, जिसे बचाने के प्रयास में उसके दोनों भाई भी पानी में उतर गए. गहराई अधिक होने के कारण तीनों डूब गए. हादसे की सूचना मिलने पर देशनोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया. पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए. थानाधिकारी सुमन शेखावत मामले की जांच कर रही हैं.बीकानेर में दर्दनाक हादसा, एक को बचाने के चक्कर में तीनों भाई की चली गई जानZoomबीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में डिग्गी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई.

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान पंकज, क्रिस और कार्तिक के रूप में हुई है. तीनों हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर मंडी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि परिवार खेत में काम करने के लिए देशनोक इलाके में आया हुआ था. इसी दौरान तीनों बच्चे डिग्गी के पास पहुंच गए और एक बच्चे के पानी में डूबने के बाद उसे बचाने की कोशिश में बाकी दोनों भी पानी में उतर गए.

देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में डूब गए. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर देशनोक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली.

एक को बचाने के चक्कर में तीनों डूबे

बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे डिग्गी के आसपास थे. इसी दौरान एक बच्चा पानी में डूबने लगा. उसे बचाने के प्रयास में दूसरे बच्चे भी पानी में उतर गए. पानी की गहराई अधिक होने के कारण तीनों बच्चे डूब गए. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिवार के सदस्यों ने बच्चों को बचाने की कोशिश की. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली.

खेत में काम करने आया था परिवार

बताया जा रहा है कि मृतक बच्चों का परिवार हिसार के आदमपुर मंडी इलाके का रहने वाला है और देशनोक क्षेत्र में खेत में काम करने के लिए आया हुआ था. परिवार के बच्चों के साथ यह हादसा होने के बाद मौके पर मातम छा गया. हादसे की सूचना आसपास के लोगों तक पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

देशनोक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई. पुलिस के अनुसार, परिजनों ने तीनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज की और आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए. देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है. प्रारंभिक जानकारी में एक बच्चे को बचाने के प्रयास में तीनों के डिग्गी में डूबने की बात सामने आई है. पुलिस की जांच के बाद हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

September 22, 2026, 07:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj