गार्डनिंग टिप्स: महंगे एयर प्यूरीफायर को भूल जाइए! घर में लगाएं ये खास जादुई पौधे, मिलेगी शुद्ध हवा

Last Updated:December 06, 2025, 20:37 IST
Natural Air Purifier : भीलवाड़ा में स्नेक प्लांट, एरिका पाम, एलोवेरा, इंग्लिश आइवी और पीस लिली जैसे पौधे प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर के रूप में लोकप्रिय हो रहे हैं, जो घर की हवा को स्वच्छ बनाते हैं.
सर्दियों के मौसम में जब लोग अपने घरों को बंद रखकर गर्म माहौल बनाए रखते हैं, तो घर के अंदर की हवा अक्सर दूषित हो जाती है. धूल, धुआं और रासायनिक तत्व धीरे-धीरे स्वास्थ्य पर असर डालते हैं. ऐसे में शहर के लोग अब महंगे एयर प्यूरीफायर की जगह प्राकृतिक उपायों की ओर रुख कर रहे हैं. अगर आप भी अपने घर पर नेचुरल एयर प्यूरीफायर लगाना का सोच रहे हैं तो यह खास पौधे आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं जिसमें सबसे ज्यादा स्नेक प्लांट , एरिका पाम , एलोवेरा पौधा , इंग्लिश आइवी और पीस लिली प्लांट्स सबसे ज्यादा पसंद की किये जा रहे हैं.

स्नेक प्लांट यानी सेंसिवेरिया घर की हवा को साफ रखने के लिए सबसे असरदार पौधों में से एक है. यह पौधा फॉर्मल्डिहाइड, बेंजीन और अन्य जहरीले गैसों को सोखता है और रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है. इस पौधे को आमतौर पर घर के बेडरूम और लिविंग एरिया में लगाया जा रहा है, क्योंकि यह कम पानी और रोशनी में भी आसानी से पनप जाता है. इसको लगाना काफी आसान है और इसकी देखभाल करना बहुत ज्यादा इजी है.

एरिका पाम भी इन दिनों शहर में खूब पसंद किया जा रहा है. यह पौधा घर की हवा में नमी बनाए रखता है और टोल्यून और जाइलीन जैसे हानिकारक तत्वों को खत्म करने में मदद करता है. इसकी बड़ी और हरी पत्तियां घर को नेचुरल लुक देती हैं. जिन घरों में धूप ज्यादा आती है, वहां अरेका पाम लगाना सबसे बेहतर रहता है. यह ड्रॉइंग रूम और ऑफिस स्पेस दोनों के लिए उपयुक्त पौधा है.
Add as Preferred Source on Google

एलोवेरा पौधा भीलवाड़ा के लोगों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है. यह पौधा न केवल हवा को साफ करता है बल्कि इसके अंदर मौजूद जेल त्वचा और सेहत के लिए भी फायदेमंद है. यह कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे घर के अंदर की हवा ताज़ा बनी रहती है. लोग अब एलोवेरा को बालकनी, खिड़कियों के पास या किचन में रखना पसंद कर रहे हैं क्योंकि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती.

इंग्लिश आइवी एक ऐसा पौधा है जो एलर्जी या सांस की समस्या वाले लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है. यह हवा में मौजूद फफूंदी और बैक्टीरिया के कणों को कम करने में मदद करता है. जो लोग अस्थमा या एलर्जी से परेशान हैं, वे इस पौधे को अपने कमरे में लगाकर राहत महसूस कर सकते हैं. इसके अलावा इसकी लटकती हुई बेलें घर की सजावट को भी आकर्षक बना देती हैं.

पीस लिली न सिर्फ देखने में सुंदर है बल्कि घर की हवा को भी साफ करती है. यह trichloroethylene, ammonia और benzene जैसी गैसों को कम करती है. भीलवाड़ा जैसे औद्योगिक शहरों में जहां प्रदूषण का स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, वहां इनडोर पौधे एक सस्ता और टिकाऊ समाधान हैं. अगर हर घर में दो से तीन एयर-प्यूरिफाइंग पौधे लगाए जाएं, तो घर की हवा न केवल स्वच्छ रहेगी बल्कि मानसिक सुकून और ताजगी का अहसास भी मिलेगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 06, 2025, 20:37 IST
homelifestyle
एयर प्यूरीफायर को भूल जाइए! घर में लगाएं ये खास जादुई पौधे, मिलेगी शुद्ध हवा



