Rajasthan

Jodhpur Baby Murder Under Superstition

Last Updated:November 15, 2025, 14:14 IST

Jodhpur News: जोधपुर में 16 दिन के मासूम की हत्या के मामले ने सबको झकझोर दिया है. चार मासी पर अंधविश्वास और तांत्रिक क्रिया के दौरान बच्चे को पैरों से कुचलकर मारने का आरोप लगा है. मृतक के पिता ने शादी न होने के टोटके के लिए बलि का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.

जोधपुर. राजस्थान में एक कहावत है “मरे माँ और जिए मौसी” जो मासी के महत्व को माँ के बराबर बताती है. लेकिन जोधपुर कमिश्नरेट के एयरफोर्स थाना क्षेत्र से सामने आया मामला इस कहावत को शर्मसार कर देने वाला है. यहाँ चार मासी पर अपने ही 16 दिन के भांजे को तांत्रिक क्रिया और अंधविश्वास के चलते बेरहमी से मार डालने का आरोप लगा है. यह घटना मानवता को झकझोर कर रख देने वाली है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला मासूम को गोद में लेकर बैठी नजर आती है, जबकि आसपास बैठी महिलाएँ किसी प्रकार के मंत्र उच्चारण करती दिखाई देती हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि कोई तांत्रिक क्रिया या ‘आह्वान’ किया जा रहा है. इसी दौरान, सनसनीखेज आरोप है कि महिलाओं ने मासूम को पैरों से कुचल कर उसकी जान ले ली. दृश्य इतना भयावह है कि देखने वालों की रूह कांप उठे. घटना की सूचना पर पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है.

पिता का आरोप- “मेरी सालियों की शादी नहीं हो रही थी, इसलिए मेरे बच्चे की बलि दी गई”मृतक मासूम के पिता ने यह सनसनीखेज आरोप लगाया है कि उनकी सालियों की शादी नहीं हो रही थी, और इसी अंधविश्वास में फंसकर उन्होंने नवजात की बलि दे दी. पिता ने आरोप लगाते हुए कहा- “मेरे बेटे को पैरों से कुचलकर मार दिया गया. वे शादी के लिए टोटका कर रही थीं या कानून से बचने का नाटक, लेकिन मेरा बच्चा मारा गया है. यह बलि है या सोची-समझी हत्या, लेकिन मुझे इंसाफ चाहिए.”

उनके इस बयान से यह पूरा मामला अब अंधविश्वास और नरबलि के इर्द-गिर्द घूमता दिखाई दे रहा है.

वीडियो बना कर बचने की कोशिश?परिजनों का यह भी कहना है कि महिलाओं ने तांत्रिक क्रिया जैसा वीडियो बनाकर खुद को बचाने का प्रयास किया होगा. उनके मुताबिक यह बलि भी हो सकती है या सोची-समझी हत्या भी लेकिन जिस तरह नवजात को मारा गया, वह किसी भी तौर पर ‘गलती’ या ‘दुर्घटना’ नहीं हो सकती. इस जघन्य कृत्य ने पूरे समाज को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है कि आधुनिक युग में भी अंधविश्वास इतना हावी कैसे हो सकता है.

पुलिस कर रही है जांच, अधिकारी चुपएयरपोर्ट थाना पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुँची और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं और मामले की हर पहलू से गहन पड़ताल की जा रही है. पुलिस जल्द ही इस मामले की सच्चाई सामने लाने का दावा कर रही है. परिजनों ने मांग की है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि इस तरह की हैवानियत भरी घटना दोबारा कभी किसी घर में न हो.

Location :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

First Published :

November 15, 2025, 14:14 IST

homerajasthan

अंधविश्वास की आड़ में 16 दिन के मासूम की हत्या? चार मासी पर सनसनीखेज आरोप

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj