Rajasthan

Aaj 11 July Tula Rashifal: तुला राशि वालों की खुलने वाली है किस्मत, इस उपाय से मिलेगा रुका धन, अटके काम होंगे पूरे

Last Updated:July 11, 2026, 06:22 IST

Aaj ka Tula Rashifal 11 July 2026:
तुला राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन भाग्य का साथ लेकर आया है. चंद्रमा के नवम भाव में गोचर करने से करियर, व्यापार, शिक्षा और लंबी यात्राओं से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं. अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हिमांशु दाधीच के अनुसार रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों के लिए भी लाभ के संकेत हैं. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. शनि देव की पूजा और दान करना शुभ फल देगा.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों आज गोचर में शुभ और सकारात्मक बदलाव हो रहा है. आज चंद्रमा अष्टम भाव से निकलकर मिथुन राशि में यानी आपकी कुंडली के नवम भाव में प्रवेश कर रहे हैं. ज्योतिष में नवम भाव को भाग्य, धर्म, उच्च शिक्षा, गुरु, लंबी यात्राओं और आध्यात्मिक उन्नति का भाव माना जाता है. ऐसे में आज भाग्य का साथ मिलने से कई कार्य आसानी से पूरे होने की संभावना है. अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्यक्षेत्र में आज भाग्य और मेहनत का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलेगा.

पिछले कुछ दिनों से जिन कार्यों में रुकावट आ रही थी वे आज गति पकड़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट, निवेश या व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, विदेश में अध्ययन या लंबी यात्रा से जुड़े प्रयासों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.

रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है

आर्थिक मामलों में आज राहत मिलने की संभावना है. आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है या किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर संतुलन बनाए रखना भी जरूरी रहेगा. आज सोच-समझकर लिया गया आर्थिक निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है.

स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर रहेगा दिन

स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा और मन सकारात्मक बना रहेगा. आध्यात्मिक गतिविधियों, पूजा-पाठ या धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. घर के बड़े-बुजुर्ग, पिता या गुरु का मार्गदर्शन मिलेगा जो आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा. जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ संबंध भी मधुर बने रहेंगे.

तुला राशि के जातक करें ये  उपाय

आज शनिवार का शुभ दिन है  जो शनि देव को समर्पित होता है, इसलिए तुला राशि के जातक शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए किसी शनि मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं. इसके साथ ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन या खाद्य सामग्री का दान करें. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Rajasthan

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj