IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले क्या इशारे कर रही है ये तस्वीर, विराट से रोहित तक सब एक फ्रेम में नजर आए

Last Updated:September 25, 2026, 11:15 IST
India vs West Indies, 1st ODI Nets Practices: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 27 सितंबर से शुरू हो रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों ने नेट्स प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाया है.
एशियम गेम्स के बीच भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का रोमांच भी शुरू हो रहा है. वेस्टइंजीज की टीम भारत दौरे पर आई है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 17 सितंबर से तिरुवनंतपुरम में हो रही है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी नेट्स में जमकर प्रैक्टिस करते हुए दिखे. खास तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सबकी नजरें टिकी हुई थी. ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए अब सिर्फ वनडे में ही खेलते हैं.
विराट कोहली हाल ही में वनडे सीरीज के लिए केरल पहुंचे हैं. नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान वह बहुत ही शानदार लय में नजर आ रहे थे. इसके अलावा वह अपने साथी खिलाड़ियों को सलाह देते हुए दिखे हैं.
Add as Preferred Source on Google
हिटमैन रोहित शर्मा भी प्रैक्टिस में जोरदार नजर आए. रोहित शर्मा के लिए वनडे विश्व कप से पहले हर सीरीज एक अग्नि परीक्षा की तरह साबित हो रहा है. यही कारण है कि रोहित प्रैक्टिस सेशन को बिल्कुल भी हल्के में नहीं रहे हैं.
टीम इंडिया के कैप्टन शुभमन गिल ने भी घंटों तक नेट्स में प्रैक्टिस की. शुभमन की प्रैक्टिस पर कोच गौतम गंभीर की पैनी नजर थी. शुभमन का हालिया फॉर्म जबरदस्त रहा है. ऐसे में उनकी कोशिश होगी कि वह वेस्टइंडीज के सामने वनडे सीरीज में ज्यादा से ज्यादा रन बनाए.
ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी बल्लेबाजी में नेट्स में जमकर पसीना बहाया. हालांकि, इस बात की उम्मीद कम ही है कि रोहित शर्मा के रहते उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल पाएगा.
गेंदबाजी की बात करें मोहम्मद सिराज अपने फुल एक्शन में नजर आए. वनडे सीरीज में सिराज टीम इंडिया के मेन पेसर होंगे. हाल ही में खत्म हुए दलीप ट्रॉफी में सिराज का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. ऐसे में उम्मीद होगी कि वह वनडे सीरीज में दमदार वापसी करें.
प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मोहम्मद सिराज का साथ निभाएंगे. सीरीज के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने जो तस्वीर शेयर की है, इसमें प्रसिद्ध कृष्णा भी खूब मेहनत करते हुए दिख रहे हैं.
नेट्स प्रैक्टिस में स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी अपना दम दिखाया. कुलदीप ने भी पिच पर घंटों तक गेंदबाजी की. कुलदीप के लिए ये लिए प्रैक्टिस इसलिए भी ज्यादा जरूरी है, क्योंकि हाल के कुछ मैचों से उन्हें विकेट नहीं मिल पा रहा है.
अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को भी नेट्स में गेंदबाजी करते हुए देखा गया. मिडिल ऑर्डर में जडेजा की मौजूदगी टीम इंडिया को काफी मजबूती मिलती है. ऐसे में वनडे सीरीज से पहले जडेजा भी जमकर तैयारी कर रहे हैं.
First Published :
September 25, 2026, 11:15 IST



