Rajasthan

धौलपुर में बड़ा हादसा, पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको वैन, 3 मासूम और महिला की मौत

Last Updated:September 05, 2026, 17:43 IST

Dhaulpur Accident News Update : धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में ईको वैन पलटने से 3 बच्चों और 1 महिला सहित 4 की मौत, 7-8 घायल. वैन मंदिर दर्शन को जा रही थी. ईको वैन के गड्ढे में पलटते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला और वैन में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी.

ख़बरें फटाफट

धौलपुर में पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको वैन, 3 मासूम और महिला की मौतZoomईको वैन पलटने से 4 की मौत, 7-8 घायल

धौलपुर. जिले के मनियां थाना क्षेत्र में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. फूलपुर गांव के पास सड़क पर पानी से भरे पोखरनुमा गड्ढे में बच्चों और महिलाओं से भरी ईको वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि इसमें तीन मासूम बच्चों और एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, हादसे में 7 से 8 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.

बताया जा रहा है कि ईको वैन में सैंपऊ उपखंड क्षेत्र के लोग सवार थे. सभी लोग फूलपुर गांव में मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान सड़क पर भरे पानी से होकर गुजरते समय वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ईको वैन सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

पानी से भरे गड्ढे में पलटी वैनजानकारी के अनुसार, फूलपुर गांव रोड पर सड़क पर पानी भरा हुआ था. इसी पानी से होकर ईको वैन निकल रही थी. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने पोखरनुमा गड्ढे में जा गिरा. वैन में बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं, जिससे हादसे के बाद स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई. ईको वैन के गड्ढे में पलटते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला और वैन में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी. कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों और महिलाओं को वाहन से बाहर निकाला गया.

चार लोगों की मौत, कई घायलहादसे में तीन मासूम बच्चों और एक महिला की मौत हो गई. वहीं, 7 से 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी CHC मनियां पहुंचाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई. फिलहाल हादसे को लेकर शुरुआती जानकारी में वाहन के अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलटने की बात सामने आई है.

मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे लोगहादसे का शिकार हुए सभी लोग सैंपऊ उपखंड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. वे फूलपुर गांव में मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे. किसी को अंदाजा नहीं था कि रास्ते में एक हादसा उनकी खुशियों को मातम में बदल देगा. हादसे की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल हो गया.

ग्रामीणों ने संभाला मोर्चाहादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद सबसे पहले सामने आई. पानी से भरे गड्ढे में वैन पलटने के बाद उसमें फंसे बच्चों और महिलाओं को बाहर निकालना आसान नहीं था. ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत की और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की. मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के पास हुए इस हादसे ने सड़क पर भरे पानी और ऐसे गड्ढों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि हादसे की पूरी वजह जांच के बाद ही साफ होगी, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक पानी से होकर गुजरते समय ईको वैन का संतुलन बिगड़ा और वह गड्ढे में पलट गई.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

September 05, 2026, 17:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj