Donald Trump signs US-Iran peace deal MoU | US Iran Peace Agreement | ट्रंप ने मैक्रों संग डिनर में अमेरिका ईरान शांति समझौते पर हस्ताक्षर

Last Updated:June 18, 2026, 06:58 IST
Donald Trump signs US-Iran peace deal MoU: अमेरिका और ईरान के बीच करीब चार महीने से जारी तनाव और सैन्य संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं, जबकि अंतिम समझौते पर 19 जून को जेनेवा में साइन होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ डिनर के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किए.ट्रंप ने फ्रांस में ईरान-अमेरिका पीस डील पर साइन किया. (फाइल फोटो)
Iran-US Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म हो गई. काफी जद्दोजहद के बाद ईरान-अमेरिका के बीच समझौता हो गया. डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने MoU पर साइन कर दिए. अमेरिका ने बीते दिनों ईरान के साथ मेमोरेंडेम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर साइन किए थे. दोनों देशों के बीच लगभग चार महीने से चल रही इस जंग को खत्म करने के लिए कई मुद्दों पर सहमति बनी है. पहले खबर थी कि फाइनल डील पर 19 जून को जेनेवा में सिग्नेचर होगा. लेकिन अब लगता है कि ट्रंप के साइन के बाद यही फाइनल डील है. अब सवाल है कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने यह साइन कहां किए? किस वक्त उन्होंने डील पर साइन किए? जब वह ईरान-अमेरिका डील पर साइन कर रहे थे, तब उनके बगल में कौन था? उस शख्स का पीएम मोदी से क्या कनेक्शन है?
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए ईरान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. एक अमेरिकी अधिकारी ने बुधवार को बताया कि एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, यह सिग्नेचर फ्रांस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ डिनर के दौरान हुए. यानी डोनाल्ड ट्रंप जब फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ डिनर कर रहे थे, तभी इस डील पर साइन हुए. यहां बताना जरूरी है कि ट्रंप जी7 की बैठक के लिए फ्रांस में हैं. इमैनुएल मैक्रों भारत के प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे दोस्त हैं. भारत और फ्रांस के बीच भी अच्छी दोस्ती है. राफेल फाइटर जेट इसका एक उदाहरण है.
मैक्रों के साथ डिनर के दौरान ट्रंप ने किए साइन
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, G7 शिखर सम्मेलन के बाद वर्साय के महल में मैक्रों के साथ डिनर के दौरान ट्रंप द्वारा व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षर करने की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा, ‘मैं हस्ताक्षर की पुष्टि कर सकता हूं.’ ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने भी पुष्टि की कि अमेरिका के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षर किए गए हैं.
चिल्ला कर बोले ट्रंप- ‘इस पर साइन हो गया है’
राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ डिनर के बाद वर्साय में ईरान के साथ हुए समझौते (मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग) पर साइन किए. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को चिल्लाकर कहा- इट्स साइन्ड. यानी इस पर साइन हो गए हैं.
“It’s signed.”
President Trump told reporters he signed the Iran memorandum of understanding in Versailles as he departed the palace following a dinner with French President Emmanuel Macron.



