अजमेर शरीफ उर्स 2025: जन्नती दरवाजा खुला, अरावली पर सियासत तेज

Last Updated:December 21, 2025, 09:12 IST
Rajasthan News Live: अजमेर शरीफ में 813वें उर्स की शुरुआत के साथ जन्नती दरवाजा खोल दिया गया है. दरगाह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दूसरी ओर अरावली संरक्षण को लेकर राजस्थान की राजनीति गरमा गई है. भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. वहीं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने अरावली बचाने के लिए मौन सत्याग्रह का ऐलान किया है..
ख़बरें फटाफट
Rajasthan News Live
Rajasthan News Live: उर्स की शुरुआत और जन्नती दरवाजा अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के 813वें उर्स के मुबारक मौके पर जन्नती दरवाजा खोल दिया गया है. यह दरवाजा साल में केवल छह बार ही खोला जाता है, जिसके कारण इसमें प्रवेश करने के लिए अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. जायरीन दरगाह पर चादर पेश कर दुआएं मांग रहे हैं और आज चांद दिखने के साथ ही उर्स की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी.
अरुण चतुर्वेदी का अशोक गहलोत पर निशाना
भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी ने टोंक में अरावली पर्वत श्रृंखला को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि गहलोत को आत्मचिंतन करना चाहिए क्योंकि 2002 में उन्होंने खुद मुख्यमंत्री रहते हुए इस स्थिति को स्वीकार किया था. चतुर्वेदी के अनुसार, अरावली का 98 फीसदी से अधिक हिस्सा सुरक्षित है और मोदी सरकार के दौरान राजस्थान में रिजर्व एरिया बढ़ा है जहाँ खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार केंद्र सरकार इसके संरक्षण के लिए एक ठोस योजना बना रही है.
प्रताप सिंह खाचरियावास का मौन सत्याग्रह
पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने अरावली के संरक्षण के लिए ‘अरावली बचाओ जीवन बचाओ’ का आह्वान किया है. उन्होंने 21 दिसंबर, रविवार को सुबह 11 बजे से सिविल लाइंस स्थित अपने आवास से अंबेडकर सर्किल तक मौन पैदल मार्च निकालने की घोषणा की है. डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने 45 मिनट का मौन सत्याग्रह किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य अरावली के पर्यावरणीय महत्व के प्रति जन जागरूकता फैलाना और इसके नुकसान के खिलाफ विरोध दर्ज कराना है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
December 21, 2025, 09:12 IST
homerajasthan
राजस्थान न्यूज लाइव: खुल गया जन्नती दरवाजा, अजमेर शरीफ में 813वें उर्स की….



