व्रत में नहीं आएगी कमजोरी! 10 मिनट में बनती है एनर्जी से भरपूर साबूदाना खिचड़ी

Last Updated:December 23, 2025, 11:58 IST
Dhaulpur News Hindi : व्रत के दौरान शरीर में कमजोरी आना आम बात है, लेकिन साबूदाने की खिचड़ी इसका बेहतरीन समाधान है. मात्र 10 मिनट में तैयार होने वाली यह खिचड़ी स्वाद, पोषण और ऊर्जा का जबरदस्त संगम है. बादाम, मूंगफली और सब्जियों से भरपूर यह व्रत स्पेशल डिश पूरे दिन शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखती है.
ख़बरें फटाफट
धौलपुर : हिंदू धर्म में व्रत का महत्व विशेष माना जाता है व्रत वाले दिन व्रत रखने वाले भक्त अक्सर भूखे रहकर अपने आराध्य की आराधना करते हैं तो शरीर में भी थोड़ी सी कमजोरी महसूस होने लग जाती है तो व्रत वाले दिन साबूदाने की खिचड़ी खाने से शरीर लंबे समय तक एनर्जेटिक बना रहता है और ऊर्जा का संचार होता रहता है व्रत वाले दिन साबूदाने की खिचड़ी मात्र 10 मिनट में बनकर आसानी से तैयार हो जाती है जिसमें बादाम और मूंगफली के दाने डालकर इसे और अधिक स्वादिष्ट बनाया जा सकता है इसमें हम कई प्रकार की सब्जी भी डाल सकते हैं.
व्रत वाले दिन साबूदाना की खिचड़ी पेट के लिए बहुत लाभदायक होती है क्योंकि ये पूरे दिन एनर्जेटिक बनाये रखती है साबूदाने की खिचड़ी में हम कई प्रकार की सब्जियां मिला सकते है. जिससे यह खिचड़ी और अधिक पौष्टिक और ऊर्जावान हो जाती है. व्रत वाले दिन साबूदाने की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को थोड़े समय के लिए पानी में डालकर रखते हैं. और कुछ देर बाद पानी में डले साबूदाने को पानी से बाहर निकाल लें. फिर इसके बाद आलू को धोकर पतला और छोटे-छोटे पीस में काट लें और फिर आलू को घी में अच्छी तरह से तलने दें और सुनहरा होने पर आलू को कढाई से निकाल ले.
आलू के बाद सूखे मेवों का जादूआलू के तलने के बाद मूंगफली बादाम काजू मखाने के दानों को कढ़ाई में अच्छी तरीके से सुनहरा होने तक तलनें दें और फिर मूंगफली बादाम काजू के दानो को कड़ाई से निकालने के बाद मिक्सर जार में दरदरा सा पीस लें. फिर टमाटर और हरी मिर्च को धोकर बारीक काट लें और टमाटर और हरी मिर्च को घी में अच्छे से फ्राई करलें. फिर साबूदाना और आलू और इसके बाद पिसे हुए बादाम काजू मखाने और मूंगफली के दानों को कढ़ाई में डाल दिया जाता है और इसमें स्वाद अनुसार व्रत वाला नमक और काली मिर्च को डाला जाता है. इसके बाद इसको 5 मिनट के लिए ढ़क कर छोड़ दिया जाता है और फिर साबूदाने की स्वादिष्ट और पौष्टिक खिचड़ी बनकर तैयार हो जाती है. व्रत वाले दिन ये खिचड़ी एनर्जेटिक बनाए रखती है और शरीर में ऊर्जा का संचार होने लगता है.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
Location :
Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
December 23, 2025, 11:58 IST
homerajasthan
व्रत में नहीं आएगी कमजोरी! 10 मिनट में बनती है एनर्जी से भरपूर साबूदाना खिचड़ी



