Sports

IND vs ENG Live: ब्रूक के बाद बटलर ने भी ठोका पचासा, दूसरे विकेट की तलाश में भारतीय गेंदबाज

IND vs ENG 5th T20I Live Score: भारत और इंग्लैंड की टीमें आज रोज बाउल, साउथेम्प्टन में आमने-सामने हैं, जहां टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. सीरीज का निर्णय पहले ही हो चुका है. इंग्लैंड ने तीन मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. ऐसे में भारतीय टीम की नजरें आज जीत के साथ क्लीन स्वीप से बचने पर हैं. भारतीय टीम ट्रैफिक जाम में फंसने की वजह से वेन्यू पर देरी से पहुंची, जिसके चलते टॉस में भी देरी हुई. टॉस 45 मिनट देरी से किया गया, जिसे जीतकर टीम इंडिया ने गेंदबाजी चुनी. भारत की प्लेइंग-11 में दो बदलाव हुए हैं. संजू सैमसन की वापसी हुई है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को बाहर कर दिया गया है. दूसरा बदलाव सूर्याश शेडगे के रूप में हुआ, जिन्हें वॉशिंगटन सुंदर की जगह बुलाया गया है. भारतीय गेंदबाजों की कोशिश इंग्लैंड को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी.

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

IND vs ENG live Score:बटलर ने भी ठोका पचासा

ब्रूक का बखूबी साथ निभा रहे जोस बटलर ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 34 गेंदों में 50 रन पूरे किए. ब्रूक और बटलर इंग्लैंड को बड़े स्कोर की तरफ लेकर बढ़ रहे हैं. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है. भारत को इस जोड़ी को तोड़ने की सख्त जरूरत है.

IND vs ENG live Score: ब्रूक ने 19 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने एक और शानदार पारी खेलते हुए 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है. यह भारत के खिलाफ संयुक्त रूप से किसी भी बल्लेबाज की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है. मार्को यानसेन के नाम 16 गेंदों में 50 रन का रिकॉर्ड दर्ज है. ब्रूक की इस तूफानी पारी से इंग्लैंड की टीम ने 10 ओवर में ही 111 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. बटलर भी अर्धशतक के करीब हैं.

IND vs ENG live Score: भारत को मिला पहला विकेट

पारी के दूसरे ओवर में भारत को पहला विकेट मिल गया है. पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले फिल साल्ट को प्रसिद्ध कृष्णा ने चलता कर दिया. साल्ट 9 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक शर्मा ने साल्ट का एक बेहतरीन कैच लपका.

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड की बैटिंग शुरू हो चुकी है. फिल साल्ट और जोस बटलर ओपनिंग करने उतरे हैं, जबकि भारत के लिए पहला ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे हैं.

IND vs ENG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

IND vs ENG Live Score: वैभव बाहर, सैमसन की वापसी

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. विकेट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. हमने इस सीरीज में सब कुछ देखा है, हम चुनौती के लिए तैयार हैं. मुझे बस इतना पता है कि खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति मजबूत होनी चाहिए, न कि उदास होना चाहिए. हमें वर्तमान में जीना होगा. टीम में 2 बदलाव हैं. वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन टीम में वापस आए हैं.”

IND vs ENG Live Score: भारत ने जीता टॉस, इंग्लैंड की पहले बैटिंग

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम के ट्रैफिक में फंसने की वजह से टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे न होकर 45 मिनट की देरी से 7:15 में हुआ. मैच की पहली गेंद 7:30 बजे फेंकी जाएगी. टीम इंडिया में दो बदलाव हुए हैं.

IND vs ENG Live Score: 7:15 बजे टॉस, 7.30 बजे शुरु होगा मैच

इस मैच का टॉस अब भारतीय समयानुसार शाम 7:15 बजे होगा, जबकि मैच तय समय के हिसाब से आधे घंटे बाद 7:30 बजे शुरू होगा. भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टी20 मुकाबले की शुरुआत में देरी इसलिए हो रही है, क्योंकि भारतीय टीम ट्रैफिक जाम की वजह से समय पर साउथम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम नहीं पहुंच सकी.

IND vs ENG Live Score: टॉस में देरी, भारतीय टीम समय से नहीं पहुंची

तय समय के अनुसार इस मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार 6.30 बजे होना था, लेकिन उसमें देरी हो रही है. इसकी वजह टीम इंडिया का समय से मैदान पर न पहुंचना है. दरअसल, भारतीय टीम ट्रैफिक में फंसने के चलते मैदान पर देरी से पहुंची है. इसी की वजह से टॉस भी लेट हो गया.

IND vs ENG Live Score: भारत की बदलेगी प्लेइंग-11?

भारतीय टीम इस मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है. चोट की वजह से हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं, इसलिए टीम को नए खिलाड़ियों को मौका देना पड़ सकता है. सूर्यांश शेडगे को डेब्यू का मौका मिल सकता है. वह शिवम दुबे की जगह टीम में शामिल होकर बल्लेबाजी को मजबूती देने के साथ संतुलन भी बढ़ा सकते हैं. वहीं, अक्षर पटेल के साथ वॉशिंगटन सुंदर से भी ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

IND vs ENG Live Score: क्लीन स्वीप से बचना चाहेगा भारत

सीरीज का नतीजा भले ही तय हो चुका हो, लेकिन आखिरी मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. पहला मैच बारिश में रद्द होने के बाद इंग्लैंड ने लगातार तीन जीत दर्ज कर 3-0 की बढ़त बना ली. ऐसे में भारत की कोशिश क्लीन स्वीप से बचने की होगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का यह दौरा अब तक निराशाजनक रहा है. टीम को आयरलैंड के खिलाफ पहली बार टी20 इंटरनेशनल हार झेलनी पड़ी, इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय टी20 सीरीज गंवानी पड़ी और टीम लगातार पांच टी20 मैच भी हार चुकी है.

IND vs ENG Live Score: भारतीय बल्लेबाजों का रहेगा दारोमदार

पूरी सीरीज में भारत की सबसे बड़ी कमजोरी बल्लेबाजी रही है. टीम के सलामी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत देने में लगातार नाकाम रहे. ब्रिस्टल टी20 में कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को 158/7 तक पहुंचाया, लेकिन यह स्कोर इंग्लैंड के सामने काफी नहीं था. अय्यर के अलावा इस मुकाबले में कोई नहीं चला. अगर भारत को आखिरी टी20 मुकाबला जीतना है तो बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा. टीम को ओपनिंग जोड़ी से मजबूत शुरुआत और पूरी पारी के दौरान बड़ी साझेदारियों की जरूरत होगी.

IND vs ENG Live Score: दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे.

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (डब्ल्यू), हैरी ब्रूक (सी), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग, लियाम डॉसन, सोनी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड.

IND vs ENG Live Score: रोज बाउल में भारत-इंग्लैंड की टक्कर

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले 5वें टी20 मैच के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. साउथेम्प्टन के रोज बाउल के मैदान पर यह मैच खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि अगले तीन मुकाबले जीतकर इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. ऐसे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास क्लीन स्वीप टालने का आखिरी मौका है. भारत इस मैच को नाम कर सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहेगा. वहीं, इंग्लैंड की नजर अपने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सीरीज को दमदार अंदाज में खत्म करने पर होगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj