Rajasthan

सीकर में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और ओलावृष्टि के साथ तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत

Last Updated:May 02, 2025, 08:48 IST

Sikar Weather: मौसम विभाग ने आज शेखावाटी क्षेत्र में हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है. तापमान की बात करें तो आज सुबह यहां का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आ…और पढ़ेंX
सीकर
सीकर आंधी और बारिश का अलर्ट 

उमस और गर्मी के बाद शेखावाटी क्षेत्र सीकर, चूरू और झुंझुनू में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो चुका है. सीकर के कई इलाकों में रात 2:00 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई. वही, अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहे. 5:00 बजे बाद तेज आंधी का दौर शुरू हुआ जो 7 बजे तक जारी रहा. तेज आंधी के कारण सीकर दांतारामगढ़ क्षेत्र में नुकसान की भी खबर है. मौसम विभाग ने आज शेखावाटी क्षेत्र में हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है. तापमान की बात करें तो आज सुबह यहां का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है. तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी से जलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली है.

गुरुवार को शाम अचानक अंधड़ चला और श्रीमाधोपुर के कुछ इलाकों में चने के आकार के ओले गिरे. फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार सीकर में 27 अप्रैल के बाद दिन व रात के तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. यहां, गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा था. गुरुवार दोपहर बाद बादलों का दबाव बढ़ने से मौसम बदल गया. देर रात तक तेज हवा के साथ बादलों की आवाजाही रही.

मेघगर्जना के साथ अंधड़, बारिश की संभावनामौसम विभाग के अनुसार महीने के पहले पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय रहने से अंधड़ व बारिश की स्थिति रहेगी. दिन के तापमान में भी 5 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है. विभाग के अनुसार, आज से 7 मई तक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे. इस वजह से मेघगर्जना के साथ अंधड़, बारिश की संभावना है. महीने के दूसरे सप्ताह में कुछ जगह ओलावृष्टि भी हो सकती है. 15 मई के बाद महीने के अंत तक पश्चिमी विक्षोभ का दबाव कम होने से गर्मी में बढ़ोतरी होगी. तीसरे व चौथे सप्ताह तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है.

Location :

Sikar,Rajasthan

homerajasthan

सीकर में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और ओलावृष्टि के साथ तापमान में गिरावट

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj