नीम की पत्तियों के फायदे: दांत, सांस और बालों की देखभाल

Last Updated:November 18, 2025, 16:03 IST
Benefits of Neem: नीम बेहद लाभकारी है, लेकिन इसकी कड़वाहट के कारण कई लोग इसे खाने से कतराते हैं. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि शुरुआत में सिर्फ एक पत्ती से शुरू करें और धीरे-धीरे दो पत्तियां तक पहुंचे. गर्भवती महिलाओं और कुछ विशेष स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोग सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. नीम की दो पत्तियां रोजाना आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं का सरल उपाय हो सकता है.
स्वास्थ्य और आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय घरों में बहुत साधारण दिखने वाला नीम का पेड़ बड़े-बड़े रोगों में राहत देने की क्षमता रखता है. हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक घरेलू नुस्खा काफी चर्चा में है, जिसके तहत रोजाना सुबह खाली पेट सिर्फ दो नीम की पत्तियां खाने से कई तरह की समस्याओं में फर्क देखा जा रहा है. दांतों की सड़न, सांसों की बदबू और दांतों के पीलेपन से परेशान लोगों को इसमें खास लाभ मिलता है.

नीम का फायदा केवल दांतों और मुंह तक सीमित नहीं है, शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने की इसकी क्षमता भी चर्चा में रहती है. खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा और बालों पर भी सकारात्मक असर दिखता है. त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में भी इसका लाभ देखा गया है.

नीम बेहद लाभकारी है, लेकिन इसकी कड़वाहट के कारण कई लोग इसे खाने से कतराते हैं. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि शुरुआत में सिर्फ एक पत्ती से शुरू करें और धीरे-धीरे दो पत्तियां तक पहुंचें. गर्भवती महिलाओं और कुछ विशेष स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोग सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. नीम की दो पत्तियां रोजाना आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं का सरल और प्राकृतिक समाधान बन सकती हैं.
Add as Preferred Source on Google
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 18, 2025, 16:03 IST
homelifestyle
नीम की पत्ती खाने के इतने है फायदे: करें दांत, सांस और बालों की देखभाल



