यह मंदिर नहीं, इलाज का अद्भुत धाम है… कोढ़ हो या गांठ भभूति से सब हो जाता है दूर! – हिंदी

यह मंदिर नहीं, इलाज का अद्भुत धाम है… कोढ़ हो या गांठ भभूति से सब हो जाता है
Nagaur Video: जिले के पादूकलां से उत्तर दिशा में करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर एक ऐसा मंदिर स्थित है, जिसे आज भी लोग ‘जीवित समाधि स्थल’ के रूप में पूजते हैं. यह मंदिर करीब 1600 वर्ष पुराना बताया जाता है और नाथ सम्प्रदाय के योगी पुरुष राजा भूतहरि के चार प्रमुख शिष्यों में से एक अच्छीनाथ महाराज से जुड़ा है. मंदिर परिसर में कुल 25 समाधियां हैं, जिनमें से 15 को ‘जीवित समाधि’ माना जाता है. यहां साधकों की तपस्या और अध्यात्मिक ऊर्जा का ऐसा संयोग है कि श्रद्धालु मानते हैं. “यहां की भभूति चमत्कार करती है.” इस मंदिर की सबसे बड़ी मान्यता यह है कि यहां भभूति लगाने मात्र से कोढ़, अदिठ रोग और शरीर की गांठ जैसी बीमारियाँ ठीक हो जाती हैं. कहा जाता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास के साथ अच्छीनाथजी की समाधि पर भभूति लगाता है, उसके असाध्य रोग स्वतः दूर हो जाते हैं.
homevideos
यह मंदिर नहीं, इलाज का अद्भुत धाम है… कोढ़ हो या गांठ भभूति से सब हो जाता है




