Entertainment

कीर्ति कुल्हारी का इश्क ऑफिशियल, तलाक के बाद 40 साल में खुद से छोटे राजीव सिद्धार्थ पर हारी दिल, रिलेशनशिप कंफर्म

Last Updated:January 02, 2026, 10:50 IST

Kirti Kulhari Confirms Relationship With Rajeev Siddhartha: नए साल 2026 की शुरुआत बॉलीवुड-ओटीटी एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने बेहद रोमांटिक अंदाज में की. ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ फेम कीर्ति ने अपने को-स्टार राजीव सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया. कीर्ति कुल्हारी ने साल 2021 में एक्टर साहिल सहगल के साथ अपनी शादी का रिश्ता तोड़ तलाक ले लिया था.

ख़बरें फटाफट

कीर्ति कुल्हारी का इश्क ऑफिशियल, 40 साल में खुद से छोटे राजीव पर हारी दिलकीर्ति कुल्हारी और राजीव सिद्धार्थ ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ में साथ नजर आए थे.

नई दिल्ली. नए साल 2026 की शुरुआत 40 साल की एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने बेहद खास अंदाज में की है. ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ फेम एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार राजीव सिद्धार्थ के साथ अपने इश्क वाले रिश्ते को अब ऑफिशियल कर दिया है. रोमांटिक तस्वीरों के साथ एक वीडियो शेयर कर उन्होंने ये गुड न्यूज फैंस को दी, जिसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई.

कीर्ति कुल्हारी ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील पोस्ट की, जिसमें वह राजीव सिद्धार्थ के साथ अलग-अलग पलों में नजर आ रही हैं. हालांकि, कीर्ति कुल्हारी और राजीव सिद्धार्थ की डेटिंग अफवाहें कुछ समय से काफी ज्यादा चर्चा में है, लेकिन कृति ने 7 नवंबर, 2025 को राजीव सिद्धार्थ संग सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीर शेयर की, जिसने इन अफवाहों को और हवा दी.

वीडियो में क्या है खास

वीडियो में जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें कहीं दोनों कार में सेल्फी लेते दिख रहे हैं तो कहीं ट्रैवल के दौरान बिताए गए खूबसूरत लम्हों को कैमरे में कैद किया गया है. एक तस्वीर में कीर्ति लिफ्ट के अंदर राजीव के साथ बेहद करीब नजर आती हैं, जबकि एक और तस्वीर में वह प्यार से उनके सिर को चूमती दिखाई देती हैं. रील के अंत में एक खिड़की पर बने दिल और तीर के स्केच को भी शामिल किया गया है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है… हैप्पी न्यू ईयर #happy2026.’

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj