Entertainment

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का कोहराम, 53वें दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़, दुनियाभर में हो गई अकूत कमाई

Last Updated:May 11, 2026, 10:55 IST

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है और उनकी फिल्म धुरंधर 2 की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के 53वें दिन भी थिएटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जो इस जासूसी ड्रामा के प्रति दीवानगी को साफ बयां करती है. ओटीटी पर दस्तक देने से ठीक पहले इस फिल्म ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर जारी इस कोहराम ने फिल्म को भारतीय सिनेमा के शिखर पर ला खड़ा किया है.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर पिछले दो महीने से टिकी हुई. यह साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन मूवी बन चुकी है. कमाल की बात है कि अब भी यह मूवी दर्शकों को थिएटर्स तक खींच ला रही है. रिलीज के आठवें हफ्ते में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई है.

आठवें वीकेंड पर स्पाई थ्रिलर फिल्म के कलेक्शन में अच्छी बढ़त देखी गई, जिसके साथ ही यह दुनियाभर में 1795 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच गई है. चलिए आपको बताते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म ने अब तक दुनियाभर में कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर विजय रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है. रिलीज के 53वें दिन भी फिल्म ने शानदार पकड़ बनाए रखी और 733 शोज के जरिए भारत में करीब 1.10 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया. इसी के साथ भारत में फिल्म का ग्रोस कलेक्शन 1368.10 करोड़ हो गया है. वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस नेट कमाई 1143.09 करोड़ के पार पहुंच गई है.

Add as Preferred Source on Google

सिर्फ देश ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म ने अपनी धाक जमा रखी है. 53वें दिन विदेशी बाजारों से 5 लाख बटोरने के बाद इसका ओवरसीज ग्रोस कलेक्शन 426.55 करोड़ हो गया है. इन आंकड़ों को मिला दें तो ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1794.65 करोड़ तक जा पहुंचा है, जो वाकई में एक ऐतिहासिक कामयाबी है.

‘धुरंधर 2’ ने हाल ही में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस फिल्म ने ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ को पछाड़कर उसका सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया जिसने दुनियाभर में साल 2017 में 1788 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

फिलहाल भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड आमिर खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर ‘दंगल’ के नाम है, जिसने 2070 करोड़ बटोरे थे. मौजूदा स्थिति को देखते हुए ‘धुरंधर 2’ के लिए ‘दंगल’ का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है.

धुरंधर 2 फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे सितारों ने काम किया है. इसकी कहानी पाकिस्तान की ल्यारी टाउन में सेट की गई है, जहां जासूस बनकर रणवीर सिंह का किरदार घुसपैठ करता है और भारत के खिलाफ आतंकी नेटवर्क को तबाह कर देता है.

लगभग दो महीने तक सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार है. खबरों की मानें तो आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस जासूसी ड्रामा फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 14 मई, 2026 को होने जा रहा है. वैसे अभी मेकर्स ने कन्फर्म नहीं किया है. इस बीच खबर है कि मेकर्स जल्द ही धुरंधर फ्रेंचाइजी का फाइनल चैप्टर यानी तीसरी फिल्म लेकर आएंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj