Entertainment

‘जांच करवाई तो पता चला…’, पहले करवाया ब्रेस्ट इम्प्लांट, अब पछता रहीं शर्लिन चोपड़ा, कर रहीं तौबा

Last Updated:November 21, 2025, 23:26 IST

शर्लिन चोपड़ा ने ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवाने के बाद दर्द और तकलीफ से राहत पाई. उन्होंने ब्रेस्ट इम्प्लांट से हुई तकलीफों के बारे में खुलकर बताया और कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर युवाओं को आगाह किया.

ख़बरें फटाफट

'जांच करवाई तो पता चला...', पहले करवाया ब्रेस्ट इम्प्लांट, अब पछता रहीं शर्लिनशर्लिन चोपड़ा की युवाओं से अपील. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने ब्रेस्ट से सिलिकॉन कप्स रिमूव कराने के बाद अपनी आपबीती सुनाई. उन्होंने बताया कि वह 2021 से लेकर 10 नवंबर तक, दर्द से जूझ रही थीं. उन्होंने ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवाने के बाद अब इस सबसे तौबा कर लिया है. उन्होंने कहा, ‘मुझे गर्दन में दर्द, कंधे और पीठ में दर्द, सीने में तकलीफ, सांस लेने में कठिनाई और ब्रेन फॉग जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. जब कई मेडिकल जांच करवाई तो पता चला कि इसका असली कारण मेरे भारी ब्रेस्ट इम्प्लांट थे.’

शर्लिन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘इन भारी इम्प्लांट को हटवाने के बाद मेरा करीब दो किलो वजन कम हो गया, जिससे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से राहत मिली. अब न सिर्फ दर्द से राहत मिली है, बल्कि आर्टिफिशियल बोझ से भी छुटकारा मिल गया.’ शर्लिन ने अपने अनुभव के जरिए आने वाली पीढ़ियों को भी चेतावनी दी. उन्होंने कहा, ‘मैं सोच रही थी कि जब नेचर ने शरीर का विकास सही ढंग से किया होता है, तो हमें भारी ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाने की जरूरत क्यों पड़ती है?’

शर्लिन चोपड़ा ने कॉस्मैटिक सर्जरी से किया तौबाशर्लिन ने साफ कहा कि आजकल लोग सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज की चाहत में अपने शरीर के साथ खिलवाड़ कर बैठते हैं और इस तरह के फैसले जीवन के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं. अब उन्होंने ठान लिया है कि वे अपने शरीर के साथ किसी भी तरह का कोई खिलवाड़ नहीं करेंगी. दरअसल, ब्रेस्ट इम्प्लांट एक कॉस्मेटिक सर्जरी होती है, जिसमें स्तनों के आकार को बढ़ाने या बदलने के लिए सिलिकॉन इम्प्लांट लगाए जाते हैं. यह इम्प्लांट स्तन के नीचे छोटे चीरे के जरिये शरीर में फिट किए जाते हैं.

शर्लिन चोपड़ा ने युवाओं से की अपीलब्रेस्ट इम्प्लांट को लेकर शर्लिन ने सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से अपील की थी कि वे किसी भी कॉस्मेटिक प्रोसेस को शुरू करने से पहले उसके सभी पॉजिटिव और निगेटिव पहलुओं को अच्छे से जान लें. उन्होंने कहा कि अपने फैमिली मेंबर्स और एक्सपर्ट्स से विचार-विमर्श करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह का फैसला जल्दबाजी में न हो.

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

November 21, 2025, 23:26 IST

homeentertainment

‘जांच करवाई तो पता चला…’, पहले करवाया ब्रेस्ट इम्प्लांट, अब पछता रहीं शर्लिन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj