भाई दूज पर यहां होता है जादू….हवा में उड़ती बाइक, कांच पर टिके ट्रैक्टर और मिट्टी की मटकी पर खड़े ट्रक कर देते हैं हैरान

Last Updated:October 23, 2025, 20:49 IST
राजस्थान के बूंदी जिले के ठिकरदा, बड़ोदिया और सथूर गांव भाई दूज के दिन जादूई करतबों के लिए मशहूर हैं. खासकर बड़ोदिया को “जादू नगरी” कहा जाता है, जहां मिट्टी की मटकियों पर ट्रक, कांच पर ट्रैक्टर और हवा में लटकती बाइकों जैसे हैरतअंगेज नजारे देखने को मिलते हैं. यह परंपरा राजा-महाराजाओं के समय से चली आ रही है और आज भी पूरे इलाके के लोगों को आकर्षित करती है. दूर-दूर से आने वाले लोग इन करतबों को देखने के लिए उमड़ पड़ते हैं, जिससे पूरा गांव एक दिन के लिए सचमुच जादूई नगरी बन जाता है.
कांच पर टिके ट्रैक्टर
बूंदी. जिले में भाई दूज के दिन हर साल एक अनोखा और अद्भुत मेला लगता है, जहां जादू और करतबों का ऐसा संगम देखने को मिलता है, जो लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देता है. जिले के तीन गांव ठिकरदा, बड़ोदिया और सथूर इस परंपरा के लिए प्रसिद्ध हैं. इनमें से बड़ोदिया गांव को तो “जादू नगरी” के नाम से भी जाना जाता है. राजा-महाराजाओं के जमाने से चली आ रही यह परंपरा आज भी जीवित है. उस दौर में जब मनोरंजन के साधन सीमित थे, तब इन गांवों में जादूई करतबों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया जाता था.
आज भी उसी परंपरा को जीवित रखते हुए गांव के लोग भाई दूज के अवसर पर जादूई प्रदर्शनों का आयोजन करते हैं. यहां के हैरतअंगेज नजारे देखकर हर कोई चकित रह जाता है. कहीं कांच के सहारे ट्रैक्टर खड़ा है ,वहीं बिना पाईप के पानी, इस जादुई करतब से पानी भी निकल रहा है. कोई मिट्टी की मटकियों के सहारे भारी-भरकम ट्रक को खड़ा कर देता है, तो कहीं कांच पर ट्रैक्टर टिकाया जाता है. बिना पाइप के पानी का बहना.
ऐसा जादू के धागों के सहारे लटकी बाईक
पानी से भारी बावड़ी में दो बाईक हवा में धागों के सहारे लटकी बाईक देखी गई ,तो एक पत्थर की पट्टी पर बाइक को खड़ा कर तेराया. ऐसे में लोहे पाइप पर उल्टी बाइक लटकी हुई है ,तो एक पाइप पर एक सीधी बाइक भी लटकी हुई है. ऐसे हैरतन अंगेज कारनामों को देखकर हर कोई दंग है.बूंदी, कोटा, टोंक, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, बारा और झालावाड़ सहित दूर-दराज के जिलों से लोग इन नजारों को देखने पहुंचते हैं. गांव की गलियों और सड़कों पर खचाखच भीड़ होती है, छतों पर लोग जमा रहते हैं. ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे, करतबों के साथ मनोरंजन भी करते हैं.न्यूज़ 18 की टीम ने जब बड़ोदिया गांव का दौरा किया, तो हर गली में कोई न कोई जादूई नजारा देखने को मिला. गांव के लोग इस दिन को वर्षभर याद रखते हैं और अगली भाई दूज का बेसब्री से इंतजार करते हैं. यही वजह है कि बड़ोदिया और आसपास के गांव आज भी राजस्थान की असली “जादू नगरी” के रूप में मशहूर हैं.
Monali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Bundi,Rajasthan
First Published :
October 23, 2025, 20:44 IST
homerajasthan
भाईदूज पर बूंदी के तीन गांव में होता है जादू , करतब देख हैरान रह जाते है लोग



