थलापति विजय-संगीता ने लिया बड़ा फैसला, तलाक केस में आया चौंकाने वाला ट्विस्ट, फैंस के लिए खास बना ये दिन

Last Updated:April 20, 2026, 20:20 IST
साउथ सुपरस्टार थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम काफी समय से अपने तलाक को लेकर चर्चा में हैं. अब इस विवाद के बीच दोनों ने ऐसा फैसला लिया है, जिसने फैंस को चौंका दिया है.
<strong>नई दिल्ली.</strong> साउथ इंडियन सुपरस्टार थलापति विजय की शादी 27 साल बाद टूटने के कगार पर आ चुकी है. उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी. अब इस केस ने एक बड़ा मोड़ ले लिया है. सामने आए इस फैसले ने फैंस का दिल तोड़ दिया है.
थलापति विजय पर उनकी पत्नी ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के गंभीर आरोप लगाए हैं.दोनों के तलाक का मामला काफी समय से चर्चा में है. संगीता ने 24 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी.
अपनी याचिका में उन्होंने कहा था कि साल 2021 में उन्हें विजय के एक एक्ट्रेस संग संबंधों के बारे में पता चला था, जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला लिया.अब आज यानी 20 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई होनी थी.
Add as Preferred Source on Google
विजय दूसरी और अपने राजनीतिक कामों को लेकर भी बिजी हैं और सुरक्षा कारणों के चलते वह कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से नहीं पहुंच सके तो उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई में उपस्थिति दर्ज कराई. लेकिन दोनों ने मिलकर कोर्ट में एक नई जॉइंट पिटीशन दाखिल की है.
इस पिटीशन में ये साफ कहा गया है कि दोनों आपसी सहमति से अलग होना चाहते हैं.इससे साफ हो गया है कि इस केस की गु्त्थी अब सुलझने को है. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 15 जून तक के लिए टाल दी है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केस में बच्चों के भरण-पोषण और उनके भविष्य को लेकर सुनवाई की गई. प्रॉपर्टी के बंटवारे पर भी बात साफ हो चुकी है. खबरों की मानें तो अपने बच्चों के लिए विजय अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा अलग से रखेंगे.
यूं तो इस तरह के केसेस में वक्त लगता है, लेकिन जब दोनों इस पर सहमित जता चुके हैं तो आने वाले 6-7 महीनों में ये केस खत्म हो सकता है. कभी आइडल कपल माने जाने वाले विजय और संगीता अब 25 साल बाद अलग हो जाएंगे.
25 साल की इस शादी के टूटने के बाद फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है.उनके फैंस दोनों को साथ देखने की अपील कर रहे हैं. लेकिन आखिरी फैसला तो 15 जून को ही होने वाला है. या तो फैंस का दिल टूटेगा या वह विजय फिर से फैंस का दिल जीत लेंगे. ये तो वक्त ही बताएगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 20, 2026, 20:20 IST



