Health

Causes Of Cancer| कैंसर का कारण ये 5 गलतियां

20 की उम्र जिंदगी का सबसे एनर्जेटिक समय होता है. करियर बनाना, सपनों को पूरा करना, नए अनुभव लेना और पूरी आजादी महसूस करना, ये सब इसी उम्र में होता है. इसी उम्र पर की गई गलतियों पर हमारा फ्यूचर हेल्थ भी निर्भर करता है.

ऐसे में जब आप कुछ रोजमर्रा की गलत आदतें अपनाते हैं, तो आगे चलकर ये कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं. ये वो उम्र नहीं है जब बीमारियां दिखती हैं, लेकिन यही वो समय है जब उनकी नींव पड़ती है. चलिए जानते हैं पूरी जानकारी.

नींद की कमी! युवाओं में देर रात सोना और कम नींद लेना आम बात है. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नींद की कमी शरीर की सर्केडियन रिदम को बिगाड़ देती है. ये रिदम इम्यून सिस्टम और डीएनए रिपेयर में अहम रोल निभाती है. लंबे समय तक नींद की कमी से शरीर की डीएनए रिपेयर करने की ताकत कम हो जाती है और कैंसर सेल्स के बढ़ने का माहौल बन सकता है.

प्रोसेस्ड फूड खानापैक्ड और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, फास्ट फूड, इंस्टेंट स्नैक्स और मीठे ड्रिंक्स युवाओं की डाइट में आम हो गए हैं. इनमें ज्यादा एडिटिव्स, प्रिजर्वेटिव्स और कम फाइबर होता है. इससे शरीर में लंबे समय तक सूजन बनी रहती है, डाइजेशन और हार्मोनल बैलेंस भी बिगड़ सकता है. ये सब मिलकर आगे चलकर कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं.

घंटों बैठे रहनाऑफिस का काम, ऑनलाइन क्लासेज और मोबाइल के कारण युवा रोज 8-10 घंटे तक लगातार बैठे रहते हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, इससे कोलन और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ता है. हर कुछ मिनट में उठकर चलना, स्ट्रेच करना या थोड़ा मूवमेंट जरूरी है.

विटामिन डी की कमी को नजरअंदाज करनाकम धूप में रहना और इंडोर लाइफस्टाइल से विटामिन डी की कमी हो जाती है. कम विटामिन डी कई तरह के कैंसर से जुड़ा है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रेगुलर टेस्ट, जरूरत हो तो सप्लीमेंट और सही धूप से ये प्रॉब्लम रोकी जा सकती है.

सोशल स्मोकिंग और वेपिंगकई युवा सोचते हैं कि कभी-कभी स्मोकिंग करने से कुछ नहीं होता. लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं, थोड़ी सी भी स्मोकिंग डीएनए को नुकसान पहुंचाती है. ये नुकसान आगे चलकर कैंसर का खतरा काफी बढ़ा सकता है. 20 की उम्र में लिए गए छोटे फैसले आगे चलकर हेल्थ तय करते हैं. वक्त रहते ये पांच गलतियां सुधार लें, तो हेल्दी और लंबी जिंदगी की शुरुआत हो सकती है. इसलिए आज के युवाओं को सतर्क रहना जरूरी है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj