Rajasthan

Hyderabad Book Fair 2025 | 38th Hyderabad Book Fair | Hyderabad Pustak Mela | Hyderabad Book Exhibition | Book Fair Hyderabad News | Hyderabad Cultural Event | Book Fair Crowd Hyderabad

Last Updated:December 26, 2025, 12:59 IST

Hyderabad Pustak Mela: हैदराबाद में 38वां हैदराबाद पुस्तक मेला भव्य रूप से शुरू हो गया है, जिसे ज्ञान के महाकुंभ के रूप में देखा जा रहा है. मेले में देश-विदेश के प्रकाशकों की हजारों किताबें उपलब्ध हैं, जिनमें साहित्य, विज्ञान, इतिहास, प्रतियोगी परीक्षाओं और बच्चों की पुस्तकें शामिल हैं. शुरुआती दिनों से ही पुस्तकप्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. यह मेला न केवल पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है बल्कि साहित्यिक संवाद का भी प्रमुख मंच बन गया है.

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक बार फिर साहित्य और संस्कृति का संगम देखने को मिल रहा है. शहर के सबसे प्रतीक्षित आयोजनों में से एक 38वाँ हैदराबाद पुस्तक मेल एनटीआर स्टेडियम में पूरी भव्यता के साथ शुरू हो गया है. साल का वह समय फिर आ गया है. जब हैदराबाद के पुस्तकप्रेमी एक ही छत के नीचे जुटते हैं. किताबों की लंबी कतारों के बीच टहलते हैं और दुनिया भर के साहित्य को निहारते हैं.

मेले के शुरुआती दिनों से ही वातावरण में जबरदस्त उत्साह है. भीड़-भाड़ वाली गलियों में पाठकों की चहल-पहल साफ देखी जा सकती है. यहां न केवल वरिष्ठ पाठक बल्कि छात्र और युवा भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. किताबों की गंध और पाठकों के बीच अपने प्रिय लेखकों को लेकर होने वाली चर्चाएं मेले को एक जीवंत साहित्यिक केंद्र बना रही हैं.

368 स्टॉलइस वर्ष मेले में 368 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं जहाँ तेलुगु, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की लाखों पुस्तकें उपलब्ध हैं. शैक्षणिक पुस्तकों से लेकर फिक्शन, नॉन-फिक्शन, कविताएं, और बच्चों के लिए विशेष चित्रकथाओं तक, यहां हर आयु वर्ग के लिए कुछ न कुछ मौजूद है. विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और साहित्य के शौकीनों के लिए यह मेला किसी खजाने से कम नहीं है.

पुस्तक मेले का आकर्षण केवल किताबों तक सीमित नहीं है. आयोजन स्थल पर बने मुख्य मंच पर हर शाम साहित्यिक चर्चाएं, मुशायरा और कवि सम्मेलन और नई पुस्तकों के विमोचन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के लेखकों के साथ संवाद सत्रों ने पाठकों को अपने पसंदीदा रचनाकारों से सीधे जुड़ने का मौका दिया है.

तकनीक के युग में किताबों का महत्वडिजिटल दौर और ई-बुक्स के बढ़ते चलन के बावजूद हैदराबाद पुस्तक मेले में उमड़ रही भीड़ इस बात का प्रमाण है कि मुद्रित शब्दों का जादू आज भी बरकरार है. मेले में आए एक आगंतुक ने बताया स्क्रीन पर पढ़ने और किताब के पन्नों को पलटकर पढ़ने में जो अंतर है, उसे यहाँ आकर महसूस किया जा सकता है.

सुविधाएं और समयआयोजकों ने आगंतुकों के लिए पर्याप्त पेयजल बैठने की जगह और फूड कोर्ट की व्यवस्था की है. मेला दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा और 29 दिसम्बर तक चलने वाला है. बच्चों और छात्रों के लिए प्रवेश शुल्क में विशेष रियायत दी गई है ताकि नई पीढ़ी में पढ़ने की आदत को बढ़ावा दिया जा सके.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Hyderabad,Telangana

First Published :

December 26, 2025, 12:59 IST

homeandhra-pradesh

हैदराबाद पुस्तक मेले में लाखों पाठक, ज्ञान और साहित्य का महाउत्सव

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj