Entertainment

चॉल में गुजरा बचपन, बेटे ने 80 लाख के आलीशान बंगले में लिया जन्म, पैदा होते ही बना 300 Cr के साम्राज्य का वारिस

Last Updated:November 07, 2025, 15:20 IST

आज बॉलीवुड का सबसे चहीता कपल- विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पेरेंट्स बन गए हैं. कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. शादी के 4 साल बाद दोनों के घर किलकारी गूंजी और कैटरीन कैफ ने बेटे को जन्म दिया. कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये गुड न्यूज दी जिसके बाद से बधाइयों का तांता लग गया है. दोस्तों से लेकर चाहने वाले सब विक्की-कैटरीना पर प्यार लुटा रहे हैं.
विक्की कौशल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से एक अलग मुकाम हासिल किया. कभी 10*10 के चॉल में पूरे परिवार के साथ गुजारा करने वाला ये मामूली-सा लड़का आज लाखों दिलों की धड़कन और करोड़ों के साम्राज्य का मालिक है. जहां विक्की कौशल का बचपन गरीबी और आर्थिक तंगी में बिता, वहीं उनका बेटा पैदा होते ही 300 करोड़ के एंपायर का वारिस बन गया है.

विक्की कौशल फिल्म इंडस्ट्री के लिए आउटसाइडर नहीं थे, लेकिन उनका बचपन और फिल्मों में शुरुआती सफर चकाचौंध भरा नहीं था. उनके पिता, श्याम कौशल, फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रसिद्ध स्टंट डायरेक्टर थे, लेकिन काम न होने और करियर में आए उतार-चढ़ाव की बदौलत विक्की और उनके भाई सनी कौशल के जीवन के शुरुआती दिन मुंबई के एक साधारण 10*10 के चॉल में बीते थे.

कनेक्शन होने के बावजूद, इस स्टार के लिए बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना मुश्किल हो गया था. पेशे से इंजीनियर विक्की कौशल ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले एक आईटी फर्म में काम किया था. लेकिन कुछ ही समय में वो समझ गए कि वो फिल्मों की दुनिया के लिए बने हैं.

Vicky Kaushal Birthday, Happy Birthday Vicky Kaushal, When Vicky Kaushal scolded by wife Katrina Kaif, Vicky KaushalLearned 2 lessons from Katrina Kaif, Vicky Kaushal and Katrina Kaif Love story, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल , विक्की कौशल का बर्थडे, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की लवस्टोरी

इस बॉलीवुड हार्टथ्रोब ने महसूस किया कि वो कंप्यूटर के पीछे बैठकर काम करने के लिए नहीं बल्कि कैमरे के सामने आकर पूरी दुनिया के दिलों पर राज करने के लिए बने हैं. उन्होंने अपनी कला को निखारने के लिए किशोर नमित कपूर के एक्टिंग एकाडमी में एडमिशन लिया था.

विक्की कौशल ने साल 2015 में फिल्म मसान से एक्टिंग डेब्यू किया था. नीरज घयवान द्वारा डायरेक्ट की गई और अनुराग कश्यप और विक्रम आदित्य मोटवानी द्वारा प्रोड्यूस की गई ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल भले ही न कर पाई हो, लेकिन ऑडियंस के दिलों पर प्रभाव छोड़ गई.

विक्की कौशल ने ‘मसान’ से एक्टिंग की दमदार शुरुआत की थी. यह फिल्म उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ बन गई, जिसने उन्हें बॉलीवुड के सबसे होनहार प्रतिभाओं में से एक के रूप में स्थापित किया. 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'सरदार उधम', और 'छावा' जैसी फिल्मों के साथ, विक्की ने खुद को बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड और भरोसेमंद सितारों में से एक के रूप में विकसित किया.

विक्की कौशल ने ‘मसान’ से एक्टिंग की दमदार शुरुआत की थी. यह फिल्म उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ बन गई, जिसने उन्हें बॉलीवुड के सबसे होनहार प्रतिभाओं में से एक के रूप में स्थापित किया. ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘सरदार उधम’, और ‘छावा’ जैसी फिल्मों के साथ, विक्की ने खुद को बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड और भरोसेमंद सितारों में से एक के रूप में विकसित किया.

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ विक्की के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई. इस फिल्म की सफलता ने उन्हें नया मुकाम दिलाया. सैम बहादुर, छावा जैसी फिल्मों के साथ विक्की कौशल का सितारा बुलंद होता गया.

राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट में शिरकत करने के दौरान अपनी शुरुआती जिंदगी के बारे में बात करते हुए विक्की कौशल ने कहा था कि साधारण परिवार में बड़े होने की वजह से वो इंडस्ट्री की असलियत देख पाए. उन्होंने कहा था, ‘जब आप एक ऐसे परिवार में पैदा होते हैं जहां कोई फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा है, तो इसका फायदा यह होता है कि आप इंडस्ट्री की कठोर सच्चाई को जानते हैं. आप जानते हैं कि यह सब चमक-धमक नहीं है, और इसका एक उल्टा पहलू भी है’.

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में सवाई माधोपुर, राजस्थान में धूमधाम से शाही अंदाज में शादी की थी. दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2019 में हुई थी जब कॉफी विद करण के सेट पर कैटरीना कैफ ने कहा था कि वो विक्की के साथ अच्छी लग सकती हैं. दोनों पहली बार चैट शो पर मिले और यहीं से परियों की कहानी जैसी लव स्टोरी की शुरुआत हुई. कपल 2021 दिसंबर में परिणय सूत्र में बंधा था और आज 7 नवंबर को वो पेरेंट्स बन गए हैं.

आज विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने साथ में मिलकर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया है. कपल की नेटवर्थ 305 करोड़ रुपए है. कपल जुहू के आलीशान सी-फेसिंग बंगले में रहता है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कपल ने 5 साल के लिए घर को लीस पर ले रखा है जिसका हर महीने का किराया 80 लाख रुपए है.

आज विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने साथ में मिलकर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया है. कपल की नेटवर्थ 305 करोड़ रुपए है. कपल जुहू के आलीशान सी-फेसिंग बंगले में रहता है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कपल ने 5 साल के लिए घर को लीस पर ले रखा है जिसका हर महीने का किराया 80 लाख रुपए है.<span style=”font-size: 20px;”> </span>

कपल के पास कई आलीशान गाड़ियां भी है. विक्की कौशल के पास रेंज रोवर एलडब्लूबी मॉडल है. कपल के पास BMW X5 औप मर्सेडीज बेंज है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल 41 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं. वहीं कैटरीना कैफ की नेटवर्थ 263 करोड़ रुपए है. एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बिजनेस वेंचर्स से भी भारी-भरकम कमाई करती हैं. एक्ट्रेस के ब्यूटी ब्रांड ‘के ब्यूटी’(Kay Beauty) की वैल्यू 240 करोड़ के आसपास है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 07, 2025, 15:20 IST

homeentertainment

चॉल में गुजरा बचपन, बेटे ने 80 लाख के आलीशान बंगले में लिया जन्म

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj